रसोई गैस ₹29 महंगी, दिल्ली में अब 942 रुपये का मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर; 3 महीने में दूसरी बढ़ोतरी
ईरान- अमेरिका युद्ध के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 942 रुपये में मिलेगा. तीन महीने में यह दूसरी बढ़ोतरी है. तेल कंपनियों का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल और बढ़ते नुकसान के कारण यह फैसला लिया गया है.
LPG Cylinder Price Rise : देशभर में महंगाई का असर आम लोगों की रसोई पर भी पड़ रहा है. घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 942 रुपये चुकाने होंगे. नई कीमतें 7 जून से लागू हो गई हैं. इससे पहले मार्च में भी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे.
तीन महीने में दूसरी बार बढ़े गैस सिलेंडर के दाम
सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है. इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर 60 रुपये महंगा किया गया था. यानी तीन महीने के भीतर गैस सिलेंडर की कीमत में कुल 89 रुपये का इजाफा हो चुका है. कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के कारण यह फैसला लिया गया है.
| डिटेल्स | पहले के भाव | नया भाव |
|---|---|---|
| 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर (दिल्ली) | ₹913 | ₹942 |
तेल कंपनियों को हो रहा भारी नुकसान
PTI के अनुसार, हालिया बढ़ोतरी से पहले सरकारी तेल कंपनियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर बेचने पर प्रति सिलेंडर करीब 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था. मार्च में हुई बढ़ोतरी से नुकसान कुछ कम हुआ, लेकिन पूरी भरपाई नहीं हो सकी. इसी वजह से कंपनियों ने एक बार फिर कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है.
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी भी हुए महंगे
एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी हाल के दिनों में बढ़ोतरी हुई है. मई के मध्य से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम कुल 7.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं, जबकि सीएनजी करीब 6 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है. इसके बावजूद तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल को लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं और उन्हें लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है. सरकार फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी कीमतों का पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाल रही है.
इसे भी पढ़ें- तेल संकट के दौर में भारत के लिए खुशखबरी, रूस ने कहा- जारी रहेगी सप्लाई; जंग के बीच राहत!
Latest Stories
क्रूड ऑयल संकट के बीच महंगा हुआ रूसी तेल, 425% बढ़ा प्रीमियम; फिर भी भारत ने बढ़ाई हिस्सेदारी
तेल संकट के दौर में भारत के लिए खुशखबरी, रूस ने कहा- जारी रहेगी सप्लाई; जंग के बीच राहत!
Bank Holiday: जून के दूसरे सप्ताह में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
