LPG Price Cut: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, ₹183.50 तक घटे दाम, जानें नए रेट
जुलाई महीने की शुरुआत कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये तक की कटौती की है. इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत कम होगी. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है.
LPG Cylinder Price : जुलाई महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा.
दिल्ली-लखनऊ में 183.50 रुपये तक की कटौती
नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,930 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 3,113.50 रुपये थी. यानी उपभोक्ताओं को 183.50 रुपये की राहत मिली है. वहीं, लखनऊ में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 183.50 रुपये घटाए गए हैं. अब यहां यह सिलेंडर 3,236 रुपये की जगह 3,052.50 रुपये में उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: डीजल और ATF पर Windfall Tax घटा, पेट्रोल निर्यात पर टैक्स बढ़ाया, 1 जुलाई से लागू हुए नए नियम
कोलकाता और पटना में भी कारोबारियों को मिली राहत
कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 174 रुपये घटाकर 3,081.50 रुपये कर दी गई है, जो पहले 3,255.50 रुपये थी. वहीं, पटना में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 3,227 रुपये तय की गई है. कीमतों में आई इस कमी से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत घटने की उम्मीद है.
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही रहेंगे
कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने के बावजूद 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल पुराने दामों पर ही गैस सिलेंडर खरीदना होगा. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं और उसी के आधार पर नए रेट जारी किए जाते हैं.
Latest Stories
एथेनॉल कोटा बढ़ाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- एक बदलाव से देशभर में मुकदमों की बाढ़ आ सकती है
100 GW विंड एनर्जी मिशन से इन 5 कंपनियों की चमक सकती है किस्मत, 5 साल में 3300% तक रिटर्न; रखें नजर
डीजल और ATF पर Windfall Tax घटा, पेट्रोल निर्यात पर टैक्स बढ़ाया, 1 जुलाई से लागू हुए नए नियम
