Gold Silver Rate Today 06-02-2026: सोना-चांदी में बिकवाली हावी, MCX पर गोल्ड 2% तो सिल्वर 6% टूटा, डॉलर की मजबूती से बढ़ा दबाव

MCX पर 6 फरवरी को सोना और चांदी में जोरदार बिकवाली देखने को मिली, जहां गोल्ड करीब 2% और सिल्वर 6% तक टूट गया, मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती से कीमतों पर दबाव बना रहा. इंटरनेशनल मार्केट के अलावा रिटेल बाजार में भी गिरावट देखने को मिली. तो कहां पहुंचे सोने-चांदी के भाव, यहां करें चेक.

gold and silver rate fallen today Image Credit: money9 live AI image

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की तेजी पर ब्रेक लग गया है. पिछले दो दिनों से इसमें जोरदार गिरावट देखी जा रही है. आज, 6 फरवरी को भी मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतें लुढ़क गईं. मुनाफावसूली हावी होने और डॉलर की मजबूती के चलते दोनों धातुओं में बिकवाली हावी रही.

MCX गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 1% से ज्यादा फिसल गया, जबकि सिल्वर मार्च फ्यूचर्स में 6% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. कारोबारी सत्र के दौरान चांदी ₹2,29,187 प्रति किलो पर जा पहुंची, वहीं सोना करीब 2% टूटकर ₹1,49,396 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. आज सोना 1650 रुपये से ज्‍यादा सस्‍ता हो गया. जबकि चांदी भी 12550 रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो गई.

रिटेल में दिखा दबाव

एमसीएक्‍स के अलावा रिटेल लेवल पर भी सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिला. बुलियन वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोना 6 फरवरी को 1650 रुपये की गिरावट के साथ 150,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया, जबकि चांदी 11,940 रुपये लुढ़ककर 235,380 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची.

इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव बना रहा. स्पॉट सिल्वर 71.32 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा, हालांकि पिछले सत्र में इसमें 19% से ज्यादा की भारी गिरावट आई थी. हफ्तेभर में चांदी करीब 16% कमजोर हुई है, जो 2011 के बाद सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है. गोल्‍ड स्‍पॉट भी 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ 4,816 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था.

कमजोर ग्लोबल संकेत का दिखा असर

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली कमोडिटी अन्य देशों के निवेशकों के लिए महंगी हो गई हैं. इसके अलावा कमजोर ग्‍लोबल संकेतों और स्पॉट डिमांड में सुस्ती की वजह से सोना-चांदी पर लगातार दबाव बना हुआ है. इससे निवेशकों में जोखिम से बचने की भावना बढ़ी है.

Latest Stories

ईरान-इजरायल संकट से भारत को हो सकता है फायदा, डेटा सेंटर सेक्टर में बढ़ी मांग; 200-500 MW कैपेसिटी शिफ्ट होने के संकेत

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोने-चांदी में हल्की तेजी के संकेत, RBI पॉलिसी और US डेटा तय करेंगे अगला रुख

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से किसे कितना फायदा? केंद्र और राज्यों के राजस्व का ये है पूरा हिसाब; जानें टॉप पर कौन शामिल

पेट्रोल-डीजल पर लागू हो जाए GST तो कितनी सस्ती हो जाएगी कीमत? आम आदमी को मिल सकती है बड़ी राहत

ऑयल इंडिया ने तोड़ा रिकॉर्ड, राजस्थान के थार में बढ़ाया 70% अधिक तेल प्रोडक्शन; एनर्जी सिक्योरिटी को मिलेगा बूस्ट

Bank Holiday Alert: 6 से 12 अप्रैल के बीच कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए हॉलिडे का पूरा शेड्यूल