Gold Silver Rate Today 10-02-2026: मुनाफावसूली ने छीनी सोने-चांदी की चमक, MCX पर गोल्‍ड 1.56 लाख पर पहुंचा, सिल्‍वर भी ₹5000 सस्‍ती

मजबूत डॉलर और ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोना-चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और MCX पर गोल्ड करीब 1.56 लाख रुपये पर पहुंच गया, जबकि चांदी एक ही दिन में करीब 5,000 रुपये सस्ती हो गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बना रहा. अब निवेशकों की नजर अमेरिका के जॉब्स और महंगाई के आंकड़ों पर है, जो आगे की दिशा तय करेंगे.

सोने-चांदी के दाम Image Credit: Money9 Live

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी में गिरावट का सिलसिला आज, 10 फरवरी दूसरे दिन भी जारी रहा. घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. डॉलर में मजबूती और भू-राजनीतिक जोखिम कम होने के चलते निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली की, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना और कीमतें नीचे आ गई.

MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 0.59% टूटकर 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में भारी गिरावट आई और यह करीब 2% फिसलकर 2,56,864 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. एक ही दिन में चांदी करीब 5000 रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो गई.

क्‍यों आई गिरावट?

पिछले कुछ सत्रों से सोना-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ऊंचे दामों पर मुनाफावसूली देखने को मिल रही है, हालांकि मिड और लॉन्ग टर्म में इनकी संभावनाएं अब भी मजबूत मानी जा रही हैं. डॉलर इंडेक्स में तेजी भी गिरावट की बड़ी वजह बनी. इंडेक्स 96.82 से बढ़कर 97.01 पर पहुंच गया, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए डॉलर में कीमत तय होने वाली धातुएं महंगी हो गईं.

रिटेल का हाल

बुलियन वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट गोल्‍ड 10 फरवरी को 970 रुपये की गिरावट के साथ 157,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया. चांदी 5220 रुपये गिरावट के साथ 258,530 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई.

इंटरनेशल मार्केट में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 1% गिरकर 5,016 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 2.5% फिसलकर 81 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. हालांकि बाद में स्‍पॉट गोल्‍ड 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 5024 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. जबकि सिल्‍वर स्‍पॉट 4.51 की बढ़त के साथ 81.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

इन आंकड़ों पर नजर

अब निवेशकों की नजर इस हफ्ते आने वाले अमेरिका के जॉब्स और महंगाई के आंकड़ों पर है, जो फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति का रुख तय करेंगे. फिलहाल मार्च में दरें स्थिर रहने और साल के आखिर में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है.

Latest Stories

अगर 100 डॉलर के ऊपर बनी रही कच्चे तेल की कीमत, तो 6% से आगे निकल जाएगी महंगाई; फिर RBI बढ़ा सकता है ब्याज दर

क्या ‘सोने की खान’ साबित होगा होर्मुज स्ट्रेट? ट्रंप बोले- हम इसे आसानी से खोलकर हासिल कर सकते हैं तेल

PNB में 1100 से ज्यादा अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर, यूनियन ने उठाए सवाल, कहा- बैंक को होगा भारी नुकसान

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डॉलर घटा, गोल्ड रिजर्व वैल्यू में भी गिरावट, देखें- लेटेस्ट डेटा

रोजमर्रा के उल्लंघनों के लिए सजा खत्म करेगा जन विश्वास बिल 2026, मेट्रो में सिगरेट पीने पर अब नहीं होगी जेल

गैस संकट के चलते इंडक्शन हीटर प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी में सरकार, 18000 करोड़ रुपये का पड़ेगा बोझ