गोल्ड के ऑक्शन पर निर्मला सीतारमण ने बैंकों और NBFC को दी चेतावानी, टूटा नियम तो होगी कार्रवाई

Nirmala Sitharaman Gold Auction Norms: वित्त मंत्री डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि के सवालों का जवाब दे रही थीं, जिसमें उन्होंने गोल्ड लोन के भुगतान में चूक होने पर संस्थाओं द्वारा सोने की नीलामी करने के बारे में पूछा था.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Image Credit: PTI

Nirmala Sitharaman Gold Auction Norms: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) गोल्ड के ऑक्शन के लिए तय प्रोसेस के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है. वित्त मंत्री ने कहा है कि अगर कोई उधारकर्ता गोल्ड लोन का भुगतान करने में असफल रहता है तो बैंकों और NBFC को सोने की नीलामी के लिए निर्धारित प्रोसेस का पालन करना होगा. अगर कोई बैंक या NBFC तय प्रोसेस का पालन नहीं करती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि NFBC और शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों के लिए समान नियम लागू होते हैं.

नीलामी के लिए सख्त प्रोसेस

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा को बताया कि अगर कोई उधारकर्ता गोल्ड लोन का भुगतान करने में विफल रहता है, तो NBFC और बैंकों द्वारा सोने की नीलामी के लिए बहुत अच्छी तरह से निर्धारित और सख्त प्रक्रियाएं हैं. इन प्रक्रियाओं का पालन NBFC और बैंक करते हैं. बैंक खाताधारकों को यह बताने के लिए पर्याप्त संख्या में नोटिस देने की एक प्रक्रिया है कि उनकी सर्विस ठीक नहीं है. मंत्री ने कहा कि अगर कोई उधारकर्ता भुगतान करने के लिए वापस नहीं आता है, तो बैंक या NBFC नीलामी के लिए के लिए मजबूर हो जाएगा.

गोल्‍ड लोन का ग्रॉस एनपीए कितना

लोकसभा में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि मार्च 2024 से जून 2024 के बीच बैंकों, अपर और मिडिल लेयर गैर-बैंकिंग वित्‍तीय कंपनियों (NBFCs) के गोल्‍ड लोन का ग्रॉस एनपीएस 18.14 फीसदी अधिक था. इसी अवधि में बैंकों का गोल्‍ड लोन एनपीए 21 फीसदी अधिक था.

कार्रवाई करने के लिए तैयार

वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि ऑक्शन के लिए सख्त प्रोसेस है. अगर इन प्रोसेस का उल्लंघन किया जाता है, तो वास्तव में हमें कार्रवाई करनी है. लेकिन प्रक्रियाओं का पालन बैंकों द्वारा किया जाता है. मुझे लगता है कि अगर कई खास उदाहरण हैं जहां निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया गया है, तो मैं डिटेटल्स लेने और उस पर कार्रवाई करने के लिए तैयार हूं.

यह भी पढ़ें: किराये से कमाते हैं साल में 20 लाख रुपये तो कितना देना होगा टैक्स, जानें जीरो देनदारी का फॉर्मूला

भारत में गोल्ड की डिमांड में बढ़ोतरी

वित्त मंत्री डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि के सवालों का जवाब दे रही थीं, जिसमें उन्होंने गोल्ड लोन के भुगतान में चूक होने पर संस्थाओं द्वारा सोने की नीलामी करने के बारे में पूछा था. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के एक सवाल का जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में सोने की मांग में कमी नहीं आई है, बल्कि इसके विपरीत, इसमें बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने कहा कि भारत में विशेष रूप से परिवारों, छोटे व्यवसायों के लिए, सोने में निवेश करना एक आम बात है, क्योंकि वे सोचते हैं कि यह कहीं अधिक सुरक्षित है.