Forbes Billionaires लिस्ट में शामिल हुए Physics Wallah के अलख पांडे, 1 अरब डॉलर पहुंची नेटवर्थ

2020 में कंपनी के रूप में स्थापित होने के बाद Physics Wallah ने तेजी से ग्रोथ दर्ज की. यह प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए किफायती कोर्स उपलब्ध कराता है. इसके अलावा कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और बैंकिंग जैसे नए कोर्स भी शुरू किए हैं.

अलख पांडे Image Credit: Canva, money9

कहते हैं ना, मेहनत इंसान को कहां से कहां तक ले जा सकती है. Alakh Pandey ने कॉलेज ड्रॉपआउट होने के बावजूद अपनी मेहनत और विजन के दम पर अरबपतियों की सूची में जगह बना ली है. साल 2026 की Forbes Billionaires लिस्ट में उनकी नेटवर्थ 1 बिलियन डॉलर आंकी गई है. लिस्ट में इनकी रैंकिंग 3332 है. अलख पांडे ने साल 2020 में अपने बिजनेस पार्टनर Prateek Maheshwari के साथ मिलकर Physics Wallah की शुरुआत की थी. हालांकि, इसकी नींव उन्होंने 2016 में एक YouTube चैनल के रूप में रखी थी, जहां वे छात्रों को फिजिक्स पढ़ाते थे.

सोर्स-Forbes X हैंडल

YouTube से शुरू हुआ सफर

Physics Wallah की शुरुआत 2016 में एक YouTube चैनल के रूप में हुई थी, जिसे Alakh Pandey ने चलाया. अलख पांडे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले एक शिक्षक हैं. शुरुआत में यह चैनल खासतौर पर JEE (Joint Entrance Examination) यानी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए फिजिक्स पढ़ाने पर केंद्रित था. पांडे के पढ़ाने के अंदाज और स्टाइल की वजह से चैनल तेजी से लोकप्रिय हुआ और 2019 तक इसके 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए. साल 2020 में अलख पांडे ने अपने को-फाउंडर Prateek Maheshwari के साथ मिलकर Physics Wallah का ऐप लॉन्च किया. यह ऐप शुरुआत में उन छात्रों के लिए बनाया गया था, जो NEET और JEE जैसी एंट्रेंस परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते थे.

Edtech कंपनी के रूप में विस्तार

2020 में कंपनी के रूप में स्थापित होने के बाद Physics Wallah ने तेजी से ग्रोथ दर्ज की. यह प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए किफायती कोर्स उपलब्ध कराता है. इसके अलावा कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और बैंकिंग जैसे नए कोर्स भी शुरू किए हैं, जिससे इसका दायरा लगातार बढ़ रहा है.

IPO के बाद मिली बड़ी पहचान

नोएडा स्थित इस एडटेक कंपनी ने नवंबर 2025 में शेयर बाजार में कदम रखा. लिस्टिंग के दौरान कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस के मुकाबले 33 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए, जिसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. इसका शेयर 18 नवंबर 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. NSE पर यह 145 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुआ. लिस्टिंग के दिन ही यह 162.05 रुपये तक पहुंच गया था. हालांकि, बाद में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली थी.