Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द! क्या आपका पैसा है सेफ? जानिए Wallet-UPI-Gold पर क्या होगा असर

Reserve Bank of India ने Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है. इस फैसले के बाद लोगों के मन में डर है कि उनका पैसा सुरक्षित है या नहीं और क्या Paytm ऐप अब भी काम करेगा. हालांकि राहत की बात यह है कि यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं है.

Paytm Image Credit: Getty image

Paytm Payments Bank: देश के करोड़ों Paytm यूजर्स के लिए बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. Reserve Bank of India ने Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है. इस फैसले के बाद लोगों के मन में डर है कि उनका पैसा सुरक्षित है या नहीं और क्या Paytm ऐप अब भी काम करेगा. हालांकि राहत की बात यह है कि यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं है.

RBI ने साफ किया है कि बैंक के पास सभी ग्राहकों का पैसा लौटाने के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है. साथ ही Paytm की बाकी सेवाएं जैसे UPI, वॉलेट और पेमेंट सिस्टम पहले की तरह काम करते रहेंगे. यह फैसला नियमों के पालन में कमी के कारण लिया गया है, लेकिन आम यूजर्स के लिए जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी.

RBI ने क्या कहा

Reserve Bank of India ने कहा कि Paytm Payments Bank ने नियमों का पालन नहीं किया. इस वजह से बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया. RBI ने साफ कहा है कि ग्राहकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है. बैंक के पास इतना पैसा है कि वह सभी लोगों को उनका जमा पैसा लौटा सकता है.

Paytm ऐप पर क्या असर होगा

Paytm ऐप की सेवाएं बंद नहीं होंगी. आप पहले की तरह UPI से पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और अन्य सेवाएं इस्तेमाल कर सकते हैं. One97 Communications ने बताया कि Paytm UPI, QR, Soundbox और पेमेंट गेटवे जैसी सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी. इसके अलावा Paytm Gold और Paytm Money पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा.

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने कहा कि उसका Paytm Payments Bank से कोई सीधा संबंध नहीं है. पहले ही इसमें किया गया निवेश खत्म किया जा चुका है. Paytm Payments Bank पहले भी जांच के दायरे में आ चुका है. साल 2022 में RBI ने नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगाई थी. Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द होना बड़ी खबर है. लेकिन आम यूजर्स के लिए राहत की बात है कि उनका पैसा सुरक्षित है और Paytm की सेवाएं जारी रहेंगी.

ये भी पढ़ें: RBI ने कैंसिल किया Paytm Payments Bank का लाइसेंस, नियमों का पालन नहीं करने के चलते लिया गया एक्शन