SGB निवेशकों के लिए बड़ा मौका, RBI ने प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की तारीख 15 अप्रैल की तय, 10 यूनिट पर चेक करें कमाई
SGB से जुड़े निवेशकों के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है. अब निवेशकों को तय समय से पहले ही अपने बॉन्ड को भुनाने का मौका मिलने वाला है. खास बात यह है कि इस बार रिडेम्पशन पर मिलने वाला रिटर्न काफी ज्यादा है, जिससे निवेशकों को मोटा फायदा हो सकता है. सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है और SGB के जरिए इसमें निवेश करने वालों को ब्याज के साथ कीमत बढ़ने का फायदा भी मिलता है.

Sovereign Gold Bond: अगर आपने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने Sovereign Gold Bond यानी SGB से जुड़े निवेशकों के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है. अब निवेशकों को तय समय से पहले ही अपने बॉन्ड को भुनाने का मौका मिलने वाला है. खास बात यह है कि इस बार रिडेम्पशन पर मिलने वाला रिटर्न काफी ज्यादा है, जिससे निवेशकों को मोटा फायदा हो सकता है.
सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है और SGB के जरिए इसमें निवेश करने वालों को ब्याज के साथ कीमत बढ़ने का फायदा भी मिलता है. ऐसे में अब जब आरबीआई ने नई तारीख का ऐलान किया है, तो निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी हो गया है कि उन्हें कितना रिटर्न मिलेगा और कैसे यह कैलकुलेट होता है.
RBI ने तय की नई रिडेम्पशन तारीख
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने SGB 2019-20 सीरीज V के लिए समय से पहले रिडेम्पशन की तारीख 15 अप्रैल 2026 तय की है. निवेशक इस दिन अपने बॉन्ड को भुना सकते हैं. यह सुविधा बॉन्ड जारी होने के 5 साल बाद ही मिलती है. RBI के अनुसार, रिडेम्पशन कीमत पिछले तीन कार्य दिनों के 999 शुद्धता वाले सोने के औसत दाम के आधार पर तय होती है. इस बार कीमत ₹15,009 प्रति यूनिट तय की गई है.
निवेशकों को कितना होगा फायदा
यह बॉन्ड 2019 में ₹3,738 प्रति ग्राम के भाव पर जारी हुआ था. अब ₹15,009 के भाव पर रिडेम्पशन होने से निवेशकों को बड़ा फायदा मिल रहा है. अगर किसी के पास 10 यूनिट हैं, तो उसे कुल ₹1,50,090 मिलेंगे. 10 यूनिट खरीदने में करीब ₹37,380 का निवेश हुआ था. अब रिडेम्पशन पर ₹1,12,710 का सीधा मुनाफा मिलेगा. इसमें ब्याज से होने वाली अतिरिक्त कमाई शामिल नहीं है.
ब्याज और टैक्स का नियम
SGB पर हर साल 2.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है. इस ब्याज पर टैक्स लगता है, लेकिन रिडेम्पशन पर मिलने वाला कैपिटल गेन टैक्स फ्री होता है. SGB निवेशकों के लिए यह एक अच्छा मौका है, जहां उन्हें ब्याज के साथ साथ कीमत बढ़ने का भी फायदा मिल रहा है. ऐसे में सही समय पर रिडेम्पशन करके निवेशक अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- IPL में आया ‘साइलेंट बॉलर’! ₹30 लाख के Praful का तूफान, जिसके आगे सूर्यवंशी भी फेल, बहन ने बना दिया ‘हीरा’