SBI ने डिविडेंड से भरा सरकार का खजाना, रिकॉर्ड 8,076.84 करोड़ रुपये का चेक सौंपा
देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक SBI ने केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड डिविडेंड दिया है. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से 8,076.84 करोड़ रुपसे का डिविडेंड चेक मिला है. जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में SBI की तरफ से सरकार को 6,959 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया गया था. पिछले कुछ वर्षों से सरकारी बैंक लगातार केंद्र सरकार की डिविडेंड से झोली भर रहे हैं. लेकिन इनमें SBI हमेशा अव्वल रहा है. हाल ही में देश के सेंट्रल बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रिकॉर्ड डिविडेंड दिया है. अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने भी सरकार को हजारों करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया है. जानकारी के अनुसार देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक से 8,076.84 करोड़ रुपये का डिविडेंड चेक मिला है. जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में एसबीआई की ओर से सरकार को 6,959 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिला था.
More Videos
5 साल बाद बैंक लॉकर में एक भी चोरी की घटना नहीं, सरकार ने दे दिए बड़े आंकड़े!
दिल्ली HC के फैसले के खिलाफ वेदांता ने चला बड़ा दांव! निवेशकों का क्या होगा?
E20 के बाद अब Ethanol ATM! क्या LPG Cylinder हो जाएगा बंद?
