FD में निवेश करने वालों को झटका, SBI ने घटाई ब्याज दर; जानें किस अवधि पर कितना मिलेगा रिटर्न
SBI ने चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स पर ब्याज दर घटाई है. बैंक ने 2 साल से कम से लेकर 3 साल से कम अवधि वाली FD पर ब्याज दर में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. इस कटौती के बाद यह दर 6.40 फीसदी हो गई है. नई दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू होंगी.
देश के सबसे बड़े बैंक State Bank of India ने फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन से जुड़ी ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान किया है. यह फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की हालिया पॉलिसी रेट कटौती के बाद लिया गया है. इसके तहत SBI ने चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स पर ब्याज दर घटाई है. बैंक ने 2 साल से कम से लेकर 3 साल से कम अवधि वाली FD पर ब्याज दर में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. इस कटौती के बाद यह दर 6.40 फीसदी हो गई है. नई दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू होंगी.
SBI ने साफ किया है कि 2 साल से कम और 3 साल से कम अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.45 फीसदी से घटाकर 6.40 फीसदी कर दी गई है. इसके अलावा दूसरी मैच्योरिटी स्लैब की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
जनरल ग्राहकों के लिए नई FD दरें
15 दिसंबर 2025 से लागू होने वाली नई दरों के मुताबिक, 7 से 45 दिनों की FD पर ब्याज 3.05 प्रतिशत रहेगा. 46 से 179 दिनों की अवधि के लिए यह 4.90 प्रतिशत तय किया गया है. 180 से 210 दिनों की FD पर 5.65 प्रतिशत और 211 दिनों से एक साल से कम अवधि पर 5.90 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
| FD अवधि (Tenure) | ब्याज दर (%) |
|---|---|
| 7 दिन से 45 दिन | 3.05 |
| 46 दिन से 179 दिन | 4.90 |
| 180 दिन से 210 दिन | 5.65 |
| 211 दिन से 1 साल से कम | 5.90 |
| 1 साल से 2 साल | 6.25 |
| 2 साल से 3 साल | 6.40 |
| 3 साल से 5 साल | 6.30 |
| 5 साल से 10 साल | 6.05 |
एक साल से दो साल की FD पर ब्याज दर 6.25 प्रतिशत रहेगी. दो से तीन साल की अवधि के लिए संशोधित दर 6.40 प्रतिशत तय की गई है. तीन से पांच साल की FD पर 6.30 प्रतिशत और पांच से दस साल की लंबी अवधि वाली FD पर 6.05 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
सीनियर सिटीजन्स को अब भी ज्यादा फायदा
सीनियर सिटीजन्स के लिए SBI ने सभी अवधियों पर एक्स्ट्रा ब्याज का लाभ बरकरार रखा है. 7 से 45 दिनों की FD पर उन्हें 3.55 फीसदी ब्याज मिलेगा. 46 से 179 दिनों की अवधि पर 5.40 प्रतिशत और 180 से 210 दिनों की FD पर 6.15 प्रतिशत ब्याज तय किया गया है. 211 दिनों से एक साल से कम अवधि की FD पर सीनियर सिटीजन्स को 6.40 फीसदी ब्याज मिलेगा. एक से दो साल की FD पर यह दर 6.75 फीसदी रहेगी. दो से तीन साल की अवधि पर 6.90 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. तीन से पांच साल की FD पर 6.80 फीसदी और पांच से दस साल की FD पर 7.05 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा.
| FD अवधि (Tenure) | ब्याज दर (%) |
|---|---|
| 7 दिन से 45 दिन | 3.55 |
| 46 दिन से 179 दिन | 5.40 |
| 180 दिन से 210 दिन | 6.15 |
| 211 दिन से 1 साल से कम | 6.40 |
| 1 साल से 2 साल | 6.75 |
| 2 साल से 3 साल | 6.90 |
| 3 साल से 5 साल | 6.80 |
| 5 साल से 10 साल | 7.05 |
‘444 दिन’ वाली अमृत वृष्टि स्कीम में भी कटौती
SBI की खास ‘444 दिन’ वाली अमृत वृष्टि FD स्कीम पर भी ब्याज दर घटाई गई है. इस स्कीम के तहत ब्याज दर को 6.60 प्रतिशत से घटाकर 6.45 प्रतिशत कर दिया गया है. बैंक का कहना है कि यह फैसला मौजूदा समय में घटती डिपॉजिट दरों के अनुरूप लिया गया है.
RBI के फैसले का सीधा असर
यह पूरा बदलाव RBI की हालिया मौद्रिक नीति के बाद देखने को मिला है. RBI ने इस साल चौथी बार रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है. इसके बाद पॉलिसी रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी रह गया है. फरवरी 2025 से अब तक कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की जा चुकी है. RBI के मुताबिक, ब्याज दरों में की जा रही कटौती का मकसद आर्थिक रफ्तार को मजबूत करना है. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भारत ने करीब 8 प्रतिशत की GDP ग्रोथ दर्ज की है. ऐसे में सस्ती दरों पर कर्ज और डिपॉजिट स्ट्रक्चर में बदलाव को आर्थिक विकास के लिए अहम माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- नेपाल में भारतीय जल्द ले जा सकेंगे 200 और 500 के नोट, राष्ट्र बैंक कर रहा तैयारी… आसान होगा पर्यटन
Latest Stories
नेपाल में भारतीय जल्द ले जा सकेंगे 200 और 500 के नोट, राष्ट्र बैंक कर रहा तैयारी… आसान होगा पर्यटन
भारतीय इंपोर्टर्स को मिलेगी राहत! मैक्सिको के 50 फीसदी टैरिफ पर सरकार ने शुरू की बातचीत; जल्द समाधान की उम्मीद
मिस इंडिया से Netflix की ‘क्वीन ऑफ कंटेंट’ तक… Bela Bajaria, जिनकी एक ‘हां’ बदल देती है ग्लोबल स्क्रीन का चेहरा
