2 महीनों में चांदी ₹1.70 लाख सस्ती, 5 अप्रैल को क्या हैं चांदी के रेट? जानें दिल्ली, पटना समेत आपके शहर के ताजा भाव

देश में चांदी की कीमतें इन दिनों उतार-चढ़ाव के बाद स्थिर बनी हुई हैं. बीते दो दिनों से दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि पिछले महीनों में इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. कभी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने वाली चांदी अब काफी सस्ती हो चुकी है, जिससे निवेशकों को राहत मिली है.

Silver Price Today 5 April 2026 Image Credit: @AI/Money9live

Silver Price Today 5 April 2026: बीते दो दिनों से चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है. गुरुवार को चांदी का भाव 2,33,000 रुपये प्रति किलो था. 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 4 अप्रैल को शनिवार की वजह से बाजार बंद रहे, इसलिए चांदी की कीमत 2,33,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है. इससे पहले एक ही दिन में चांदी लगभग 10,000 रुपये सस्ती हुई थी. गिरावट के इस दौर में निवेशकों के लिए ये दो दिन राहत भरे रहे. साथ ही एक और बात गौर करने वाली है कि बीते दो महीनों में चांदी की कीमत लगभग 1,70,000 रुपये सस्ती हुई है. इस रिपोर्ट में आप जानेंगे कि आपके शहर में चांदी के भाव क्या हैं.

चांदी के भाव (Silver Rate Today in Hindi)

देश में आज चांदी के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. bullion.in के 5 अप्रैल 2026 सुबह 6:30 बजे के अपडेट के अनुसार, शुद्ध चांदी (Silver 999 Fine) की कीमत 1 ग्राम के लिए 233 रुपये है. इसी हिसाब से 10 ग्राम चांदी का भाव 2,333 रुपये पहुंच गया है.

वहीं, 100 ग्राम चांदी की कीमत 23,334 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 1 किलोग्राम चांदी का रेट 2,33,340 रुपये तक पहुंच चुका है. इन आंकड़ों से साफ है कि बाजार में चांदी की कीमतें फिलहाल ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. हालांकि, ऑल टाइम हाई से चांदी लगभग 1,70,000 रुपये सस्ती हो चुकी है.

दो महीनों में 42% सस्ती हुई चांदी

नीचे के ग्राफ से आप समझ सकते हैं कि एक समय ऐसा था जब चांदी हर दिन कीमतों का नया रिकॉर्ड बना रही थी. 29 जनवरी 2026 को चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंची और 4,01,860 रुपये प्रति किलो का नया रिकॉर्ड बनाया. लेकिन उसके बाद चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हुआ. अप्रैल महीने में यह 2,33,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. यानी चांदी अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 42 फीसदी सस्ती हो चुकी है.

आपके शहर में चांदी के भाव (Aaj ka Silver Price Kya Hai) | City wise Silver Price

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
चेन्नई₹2,550₹25,500₹2,55,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
केरल₹2,550₹25,500₹2,55,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोयंबटूर₹2,550₹25,500₹2,55,000
मदुरै₹2,550₹25,500₹2,55,000
विजयवाड़ा₹2,550₹25,500₹2,55,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,550₹25,500₹2,55,000
मंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
विशाखापट्टनम₹2,550₹25,500₹2,55,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
मैसूर₹2,500₹25,000₹2,50,000
सलेम₹2,550₹25,500₹2,55,000
राजकोट₹2,500₹25,000₹2,50,000
त्रिची₹2,550₹25,500₹2,55,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
कटक₹2,550₹25,500₹2,55,000
दावणगेरे₹2,500₹25,000₹2,50,000
बेल्लारी₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुड़गांव₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाज़ियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
वेल्लोर₹2,550₹25,500₹2,55,000
अमरावती₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुंटूर₹2,550₹25,500₹2,55,000
नेल्लोर₹2,550₹25,500₹2,55,000
काकीनाडा₹2,550₹25,500₹2,55,000
तिरुपति₹2,550₹25,500₹2,55,000
कडपा₹2,550₹25,500₹2,55,000
अनंतपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
वारंगल₹2,550₹25,500₹2,55,000
निजामाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
खम्मम₹2,550₹25,500₹2,55,000
बेरहामपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
राउरकेला₹2,550₹25,500₹2,55,000