AI खतरे के बीच सुंदर पिचाई के पैकेज में बेतहाशा बढ़ोतरी, ₹6361 करोड़ होगा पैकेज; बनेंगे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले CEO
गूगल ने CEO सुंदर पिचाई का वेतन पैकेज बढ़ाकर अगले तीन साल के लिए 692 मिलियन डॉलर यानी करीब 6,361 करोड़ रुपये तक कर दिया है. पैकेज का बड़ा हिस्सा परफॉर्मेंस से जुड़े स्टॉक अवॉर्ड्स है. Waymo और Wing जैसे प्रोजेक्ट्स की ग्रोथ से जुड़े बोनस भी शामिल हैं. पिचाई 2015 से CEO हैं और उनके कार्यकाल में कंपनी की वैल्यू कई गुना बढ़ी है.
Sundar Pichai Salary: गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई की सैलरी में बड़ा इजाफा होगा. कंपनी ने अपने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के लिए एक नए कॉम्पेनसेशन स्ट्रक्चर की घोषणा की है. रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, प्रस्तावित पैकेज अगले तीन सालों में 692 मिलियन डॉलर है, जो करीब 6,361 करोड़ के बराबर है. इस नए पैकेज के बाद सुंदर पिचाई दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले CEO में शामिल हो सकते हैं.
परफॉर्मेंस से जुड़े हैं ज्यादातर स्टॉक अवॉर्ड
SEC में दाखिल फाइलिंग के मुताबिक पिचाई के पैकेज का बड़ा हिस्सा परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स (PSUs) के रूप में होगा. इनकी टारगेट वैल्यू 126 मिलियन डॉलर है और इन्हें दो हिस्सों में बांटा गया है. इन स्टॉक्स की असली वैल्यू कंपनी Alphabet के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. अगर Alphabet का शेयर रिटर्न S&P 100 की कंपनियों से बेहतर रहता है, तो पिचाई को टारगेट से दोगुना यानी 252 मिलियन डॉलर तक मिल सकता है. लेकिन अगर कंपनी पीछे रह जाती है तो यह पेमेंट शून्य भी हो सकता है.
स्टॉक और सैलरी भी मिलती रहेगी
पिचाई को अगले तीन साल में 84 मिलियन डॉलर के रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक भी मिलेंगे. ये स्टॉक हर महीने धीरे-धीरे वेस्ट होंगे, जब तक वह कंपनी के साथ बने रहेंगे. इसके अलावा उनकी सालाना सैलरी 2 मिलियन डॉलर बनी रहेगी.
इसके अलावा गूगल ने इस पैकेज में दो नए स्टॉक इंसेंटिव भी जोड़े हैं जिनकी संभावित वैल्यू 350 मिलियन डॉलर तक हो सकती है. ये इंसेंटिव कंपनी के दो बड़े प्रोजेक्ट्स की ग्रोथ से जुड़े हैं.
- सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी यूनिट Waymo के लिए 130 मिलियन डॉलर के शेयर.
- ड्रोन डिलीवरी स्टार्टअप Wing Aviation के लिए 45 मिलियन डॉलर के शेयर.
अगर इन कंपनियों का प्रदर्शन तय लक्ष्य से बेहतर रहता है तो इन स्टॉक्स का भुगतान टारगेट से 200 फीसदी तक हो सकता है.
कुल पैकेज 692 मिलियन डॉलर तक
इन सबको मिलाकर पिचाई का कुल संभावित पैकेज 692 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. हालांकि बेसलाइन के तौर पर उन्हें 391 मिलियन डॉलर के स्टॉक और सैलरी मिलेंगे.
पिचाई के दौर में कंपनी की वैल्यू कई गुना बढ़ी
सुंदर पिचाई ने अगस्त 2015 में Google के CEO की जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू में काफी तेजी आई है. Forbes के मुताबिक 53 साल के सुंदर पिचाई की कुल नेटवर्थ करीब 1.5 बिलियन डॉलर है.
इसे भी पढ़ें- Sunil Gold India लाएगी IPO, SEBI के पास फाइल किया DRHP; फ्रेश इश्यू और OFS के जरिए जुटाएगी पैसा
Latest Stories
Gold and Silver Rate Today: डॉलर की कमजोरी से सोना-चांदी मजबूत, MCX पर गोल्ड 1.54 लाख के पार, सिल्वर भी ₹3500 से ज्यादा महंगी
भारत की इकोनॉमी को झटका, 6वें पायदान पर खिसकी, पर ग्रोथ की रफ्तार बरकरार; 2031 तक बनेगी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था!
अनिल अंबानी के दो करीबी को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच एजेंसी ने लिया एक्शन
