US सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद Trump का नया टैरिफ झटका, कौन से सेक्टर और शेयर रहेंगे फोकस में

हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए कुछ टैरिफ को खारिज कर दिया. लेकिन इसके तुरंत बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत का नया टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया.

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राष्ट्रपति इमरजेंसी कानून के तहत दूसरे देशों पर टैरिफ नहीं लगा सकते Image Credit: @Money9live

Trump tariff: अमेरिका के टैरिफ फैसलों को लेकर एक बार फिर बाजार में हलचल देखने को मिल रही है. हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए कुछ टैरिफ को खारिज कर दिया. लेकिन इसके तुरंत बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत का नया टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया. इस फैसले ने वैश्विक व्यापार और शेयर बाजार दोनों में अनिश्चितता बढ़ा दी है.

भारत के लिए यह स्थिति मिली-जुली है. एक तरफ यह फैसला पहले के मुकाबले कम सख्त माना जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इससे कुछ सेक्टरों पर दबाव बना रह सकता है. खासकर टेक्सटाइल, जेम्स और ज्वेलरी जैसे एक्सपोर्ट सेक्टर पर इसका असर देखने को मिल सकता है. ऐसे में सोमवार को बाजार खुलते ही इन सेक्टर के शेयरों पर खास नजर रहने वाली है.

टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए पुराने टैरिफ को अमान्य कर दिया. इससे पहले कई देशों पर ज्यादा टैक्स लगाया गया था. कोर्ट के फैसले के बाद उम्मीद थी कि राहत मिलेगी, लेकिन ट्रंप ने नया टैरिफ लागू कर दिया. ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया. उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के हितों की रक्षा के लिए जरूरी है. साथ ही आगे और टैरिफ लगाने की बात भी कही है.

भारत पर क्या असर

मिंट के मुताबिक भारत के लिए यह फैसला पहले जितना नुकसानदायक नहीं है. फिलहाल टैरिफ 10 प्रतिशत तक सीमित रहने से कुछ राहत मिल सकती है. लेकिन एक्सपोर्ट सेक्टर में अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोमवार को भारतीय बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है. GIFT Nifty के आंकड़े बताते हैं कि बाजार गैप-अप खुल सकता है. हालांकि, ट्रंप के आगे के फैसलों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है.

किन सेक्टरों पर रहेगी नजर

इस पूरे घटनाक्रम के बाद कुछ सेक्टर के शेयर फोकस में रहेंगे. टेक्सटाइल सेक्टर में वर्धमान टेक्सटाइल, वेलस्पन लिविंग, KPR मिल और ट्राइडेंट जैसे शेयरों पर नजर रहेगी. इसके अलावा जेम्स और ज्वेलरी सेक्टर में कल्याण ज्वेलर्स, सैंको गोल्ड और टाइटन जैसे शेयर भी चर्चा में रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Adani-NMDC-Vale की मेगा डील! बनाएगी दुनिया के सबसे बड़े कैरियर जहाजों को हैंडल करने वाला भारत का पहला पोर्ट, फोकस में रखें स्टॉक