वीकेंड पर OTT का तड़का! थ्रिलर, रोमांस और ड्रामा से भरपूर नई फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

09 से 13 अप्रैल के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. Netflix, Amazon Prime Video और JioHotstar पर थ्रिलर, ड्रामा और रोमांस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. इनमें Tu Yaa Main, O’Romeo और Euphoria Season 3 इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज हैं.

OTT रिलीज इस हफ्ते Image Credit: @Money9live

Upcoming OTT Movies and Web Series this Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर पर आराम से एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास रहने वाला है. 09 से 13 अप्रैल के बीच Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar, Apple TV+ और Disney+ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार है. इस हफ्ते की रिलीज में थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, फैमिली स्टोरी और पॉपुलर सीरीज के नए सीजन सब शामिल हैं. आइए जानते हैं.

Tu Yaa Main: (तू या मैं )

यह फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें बाढ़ से डूबी मुंबई के बीच फंसे दो प्रेमियों की कहानी दिखाई गई है. हालात तब और खतरनाक हो जाते हैं जब उन्हें एक आदमखोर मगरमच्छ का सामना करना पड़ता है. कहानी में रोमांस के साथ-साथ डर और संघर्ष भी देखने को मिलता है.

  • कौन से प्लेटफॉर्म: Netflix
  • रिलीज डेट: 10 अप्रैल
  • स्टारकास्ट: आदर्श गौरव, शनाया कपूर, पारुल गुलाटी

O’Romeo

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड और बदले की कहानी को दिखाती है. यह कहानी रियल लाइफ इंस्पिरेशन से ली गई है और इसमें इमोशन के साथ-साथ क्राइम का तगड़ा डोज है.

  • प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
  • रिलीज डेट: 10 अप्रैल
  • स्टारकास्ट: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी

18th Rose

यह एक कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा है, जिसमें दो किशोर अपने सपनों को पूरा करने के सफर में भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं. फिल्म युवाओं की सोच और संघर्ष को करीब से दिखाती है.

  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • रिलीज डेट: 9 अप्रैल
  • स्टारकास्ट: काइल इचार्री, यायो एगुइला, जायरियल मनाबत

Big Mistakes

यह फैमिली ड्रामा हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाता है कि कैसे एक फोन कॉल पूरे परिवार को अपने पुराने फैसलों और गलतियों का सामना करने पर मजबूर कर देता है. इसमें इमोशन और कॉमेडी का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है.

  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • रिलीज डेट: 9 अप्रैल
  • स्टार कास्ट: डैन लेवी, लॉरी मेटकाफ, टेलर ओर्टेगा

Thrash

यह फिल्म एक ऐसे शहर की कहानी है जो भयानक तूफान के बाद पानी में डूब जाता है. लेकिन असली खतरा तब सामने आता है जब शार्क सड़कों पर तैरती नजर आती हैं. यह हाई-टेंशन सर्वाइवल ड्रामा है.

  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • रिलीज डेट: 10 अप्रैल

Outcome

Keanu Reeves स्टारर यह फिल्म एक ऐसे एक्टर की कहानी है जो ब्लैकमेल और अपनी निजी परेशानियों से जूझते हुए खुद को समझने की कोशिश करता है. इसमें डार्क ह्यूमर और इमोशन दोनों हैं.

  • प्लेटफॉर्म: Apple TV+
  • रिलीज डेट: 10 अप्रैल

At Home With The Furys: Season 2

Tyson Fury की जिंदगी पर आधारित यह शो उनके परिवार और पर्सनल लाइफ को करीब से दिखाता है. इस नए सीजन में उनकी असली जिंदगी के कई पहलू सामने आएंगे.

  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • रिलीज डेट: 12 अप्रैल

Euphoria Season 3

Euphoria का नया सीजन रिश्तों, पहचान और युवाओं की मानसिक चुनौतियों को और गहराई से दिखाता है. यह सीरीज अपने इंटेंस कंटेंट के लिए जानी जाती है.

  • प्लेटफॉर्म: JioHotstar
  • रिलीज डेट: 12 अप्रैल
  • स्टारकास्ट: Zendaya, Sydney Sweeney, Hunter Schafer

Fist of the North Star (Anime)

यह एक पोस्ट-अपोकैलिप्टिक एनीमे है, जिसमें हीरो Kenshiro अपनी मार्शल आर्ट स्किल्स से न्याय के लिए लड़ता है. यह एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है.

  • प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
  • रिलीज डेट: 11 अप्रैल

Perfect Crown

यह कोरियन ड्रामा एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की कहानी है, जिसमें एक अमीर लड़की और एक राजकुमार के बीच धीरे-धीरे प्यार पनपता है. इसमें रोमांस और पॉलिटिक्स का अच्छा है.

प्लेटफॉर्म: Disney+

इसे भी पढ़ें- TCS का तोहफा! कंपनी ने 31 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान, शेयर भी तेजी के साथ हुए बंद