FD पर मिल रहा है 8.1% रिटर्न, जानें किस बैंक में पैसा लगाना है फायदे का सौदा, ये है पूरी डिटेल लिस्ट

अप्रैल 2026 में FD निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बना हुआ है, जहां ब्याज दरें 4 फीसदी से 8.1 फीसदी तक मिल रही हैं. स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं, जबकि प्राइवेट और सरकारी बैंक स्थिरता और भरोसा प्रदान करते हैं. निवेश से पहले रिटर्न, जोखिम और अवधि का सही संतुलन चुनना जरूरी है.

एफडी रेट Image Credit: CANVA

FD Interest Rates April 2026: अप्रैल 2026 में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बार फिर सुरक्षित निवेश का पसंदीदा विकल्प बना हुआ है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट 5.25 फीसदी पर बनाए रखा है, जिसके कारण ज्यादातर बैंकों की FD दरें भी स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि अलग-अलग बैंकों में रिटर्न का फर्क साफ दिखाई दे रहा है, जिससे सही चुनाव करना जरूरी हो गया है. आइए जानते हैं कौन सा बैंक एफडी पर कितना रिटर्न दे रही हैं.

Small Finance Banks दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न

अगर आप ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय सबसे आगे हैं. इसमें,

बैंक का नाम1 साल से कम2 से 3 साल3 से 5 साल
AU Small Finance Bank6.357.257.00
Equitas Small Finance Bank6.357.407.00
ESAF Small Finance Bank4.757.256.00
Jana Small Finance Bank7.007.507.77
Suryoday Small Finance Bank6.508.107.90
Utkarsh Small Finance Bank6.007.507.25
Ujjivan Small Finance Bank6.007.257.20
सोर्स- ऑफिशियल वेबसाइट

प्राइवेट बैंकों का हाल

बैंक का नाम1 साल से कम2 से 3 साल3 से 5 साल
Axis Bank5.756.456.45
Bandhan Bank4.207.257.25
CSB Bank6.756.505.75
City Union Bank6.256.506.25
DCB Bank6.507.157.15
Dhanlaxmi Bank5.256.257.00
Federal Bank6.006.756.40
HDFC Bank5.756.456.50
ICICI Bank5.506.456.50
IDBI Bank5.806.506.35
IDFC First Bank6.507.007.00
IndusInd Bank6.256.906.65
J & K Bank6.007.256.65
Karnataka Bank5.756.156.15
Kotak Bank6.006.806.40
Karur Vysya Bank6.656.556.55
RBL Bank6.057.207.00
South Indian Bank5.906.206.20
Tamilnad Mercantile Bank6.507.006.70
TNSC Bank6.857.106.85
Yes Bank6.507.007.00
सोर्स- ऑफिशियल वेबसाइट

सरकारी बैंक: कम रिटर्न, ज्यादा भरोसा

बैंक का नाम1 साल से कम2 से 3 साल3 से 5 साल
Bank of Maharashtra5.255.255.25
Bank of Baroda6.006.506.40
Bank of India5.506.306.25
Canara Bank5.506.256.25
Central Bank of India5.006.256.00
Indian Bank4.756.156.05
Indian Overseas Bank5.506.406.10
Punjab National Bank5.606.306.10
Punjab & Sind Bank4.856.005.95
State Bank of India5.906.406.30
UCO Bank5.006.106.00
Union Bank5.906.206.00
सोर्स- ऑफिशियल वेबसाइट

इसे भी पढ़ें- सरकारी vs प्राइवेट vs Small Finance Bank: सीनियर सिटीजन को FD पर कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?