भारतीय सोलर आयात पर USA लगाएगा 123% एंटी-डंपिंग ड्यूटी, इन कंपनियों पर सीधा असर, सोमवार को रखें नजर
अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सोलर सेल और मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की घोषणा की है. US Department of Commerce की जांच में पाया गया कि भारतीय कंपनियां उत्पादों को कम कीमत पर बेच रही हैं, जिससे अमेरिकी उद्योग प्रभावित हो रहा है. इस कदम से भारत के सोलर निर्यात पर बड़ा असर पड़ सकता है.
US imposes anti-dumping duties: अमेरिका ने भारत से आने वाले सोलर सेल और मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने का फैसला किया है. US Department of Commerce की शुरुआती जांच में पाया गया कि भारतीय कंपनियां अमेरिका में सोलर प्रोडक्ट्स कम कीमत पर बेच रही हैं, जिससे वहां की घरेलू कंपनियों को नुकसान हो रहा है.
123% से ज्यादा ड्यूटी का झटका
अमेरिका ने भारतीय सोलर कंपनियों पर करीब 123% तक एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है. जांच में चार भारतीय कंपनियों मुंद्रा सोलर, मुंद्रा सोलर एनर्जी, कोवा कंपनी और प्रीमियर एनर्जी फोटोवोल्टिक का नाम सामने आया है. अन्य भारतीय कंपनियों पर भी लगभग इसी दर से ड्यूटी लागू की जाएगी. पहले से लागू सब्सिडी (CVD) जोड़ने के बाद कुल प्रभावी ड्यूटी लगभग 107% तक पहुंच रही है. नई ड्यूटी को लागू को जोड़ने के बाद ये इसमें काफी बढ़ोतरी होगी.
कुल ड्यूटी 200% से भी ज्यादा हो सकती है
अगर पहले से लागू काउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVD) को जोड़ दिया जाए, तो भारत के लिए कुल ड्यूटी करीब 234% तक जा सकती है. वहीं इंडोनेशिया और लाओस पर भी कार्रवाई हुई है –
- इंडोनेशिया: 121% से 178% तक
- लाओस: करीब 103%
इस मामले की अंतिम घोषणा अगले 75 दिनों में की जाएगी.
भारतीय बाजार और कंपनियों पर असर
इस खबर का असर भारतीय शेयर बाजार पर तुरंत दिखा. इस सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों के स्टॉक 4% से अधिक टूटे हैं. इन कंपनियों पर इस एक्शन का सीधा असर दिख सकता है. इसलिए सोमवार को इनके स्टॉक पर निवेशकों की नजर रहने वाली है.
- Waaree Energies के शेयर में गिरावट
- Vikram Solar के शेयर भी नीचे आए
- Solar Industries India के शेयर टूटे
अगर यह ड्यूटी अंतिम रूप से लागू होती है, तो भारतीय सोलर निर्यात को बड़ा झटका लग सकता है.
यह भी पढ़ें: एंटी-डंपिंग ड्यूटी का झटका! Waaree Energies-Vikram Solar शेयरों में भारी बिकवाली, जानें क्या है मामला?
Latest Stories
Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द! क्या आपका पैसा है सेफ? जानिए Wallet-UPI-Gold पर क्या होगा असर
RIL Q4 Results: मुनाफा 12.6 फीसदी गिरकर ₹16,971 करोड़ पर आया, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान
RBI ने कैंसिल किया Paytm Payments Bank का लाइसेंस, नियमों का पालन नहीं करने के चलते लिया गया एक्शन
