Solar Stocks पर JM Financial की आई रिपोर्ट, Waaree-Premier में बताया डाउनसाइड, इन 2 शेयरों में आएगी तेजी
आने वाले सालों में सोलर सेक्टर में बड़ा निवेश देखने को मिल सकता है. सरकार के फोकस और बढ़ती बिजली मांग के कारण कंपनियां अपनी क्षमता बढ़ा रही हैं. इसी बीच ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने सोलर सेक्टर की कई कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 5 साल में कंपनियां बड़े पैमाने पर निवेश करेंगी.
Waaree Energies
Waaree Energies पर JM Financial ने ‘Reduce’ की सलाह दी है. इसका टारगेट प्राइस 2,815 रुपये रखा गया है, जो मौजूदा कीमत से करीब 10 प्रतिशत नीचे है. हालांकि कंपनी की ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है. रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफा आने वाले सालों में तेजी से बढ़ सकते हैं. लेकिन JM Financial का मानना है कि मौजूदा कीमत में यह सारी अच्छी खबरें पहले ही शामिल हो चुकी हैं.
Premier Energies
Premier Energies को भी ‘Reduce’ रेटिंग दी गई है. इसका टारगेट 816 रुपये रखा गया है, जो करीब 10 प्रतिशत गिरावट का संकेत देता है. कंपनी की क्षमता बढ़ रही है और मार्जिन भी बेहतर हो सकता है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन ज्यादा होने के कारण इसमें अभी ज्यादा तेजी की गुंजाइश कम नजर आ रही है.
Emmvee Photovoltaics
Emmvee Photovoltaics को ‘Buy’ रेटिंग मिली है. इसका टारगेट प्राइस 291 रुपये रखा गया है, जिसमें करीब 31 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी अपनी क्षमता तेजी से बढ़ा रही है और इसका बिजनेस मजबूत हो रहा है. आने वाले समय में इसकी कमाई और मुनाफा तेजी से बढ़ सकते हैं.
Vikram Solar
Vikram Solar को ‘Add’ रेटिंग दी गई है. इसका टारगेट 202 रुपये है, जो करीब 5 प्रतिशत की हल्की तेजी दिखाता है.
कंपनी अपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ा रही है, जिससे भविष्य में ग्रोथ बनी रह सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में सोलर सेक्टर में बड़ा निवेश होगा. लेकिन कुछ प्रोजेक्ट्स में देरी हो सकती है या वे पूरी तरह लागू नहीं हो पाएंगे.
इससे धीरे-धीरे बाजार में कुछ ही बड़ी कंपनियां मजबूत होकर सामने आ सकती हैं.
| कंपनी का नाम | EBITDA FY25 | EBITDA FY28 | ग्रोथ (%) FY25-28 | टारगेट प्राइस (₹) | मौजूदा कीमत (₹) | अपसाइड / डाउनसाइड | रेटिंग |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Waaree Energies | 27,216 | 78,444 | 42% | 2,815 | 3,125 | -10% | Reduce |
| Premier Energies | 17,809 | 38,628 | 29% | 865 | 960 | -10% | Reduce |
| Emmvee PV | 7,219 | 29,443 | 30% | 291 | 223 | +31% | Buy |
| Vikram Solar | 4,920 | 19,714 | 65% | 202 | 192 | +5% | Add |

इसे भी पढ़ें- Wipro पर बड़ा अपडेट! 16 अप्रैल की बोर्ड मीटिंग में शेयर बायबैक पर करेगी विचार, एक हफ्ते में 6% चढ़े शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
तेल की कीमतों में नरमी का असर! IOC और HPCL जैसे शेयरों में जबरदस्त तेजी, एक हफ्ते में 8% तक भागे स्टॉक्स
इन उम्मीदों ने बाजार में फूंकी जान, सेंसेक्स 800 अंक उछला, जानें वो 4 कारण जिनसे निवेशकों की हुई चांदी
गर्मी में कमाई का मौका! ब्रोकरेज हाउस ने दिया टॉप पिक, जानें कौन सा स्टॉक पोर्टफोलियो को करेगा गरम?
