कौन है Oracle का मालिक, जिसके पास 16983 अरब रुपये की दौलत, फिर भी कंपनी ने रातों-रात भारत में 12000 कर्मचारियों को निकाला

Oracle ने यह कदम तब उठाया है जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश कर रही है, जिसके लिए लागत कम करने की दिशा में संरचनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं. Oracle का FY2025 में सालाना रेवेन्यू लगभग 5.13 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि FY2012 से अब तक रिसर्च और डेवलपमेंट पर 8.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया गया है.

Oracle में बड़ी छंटनी Image Credit: Canva, Forbes

अमेरिकी सॉफ्टवेयर व क्लाउड कंपनी Oracle Corporation ने 2026 की सबसे बड़े कर्मचारियों की छंटनी के चरण में से एक का ऐलान किया है. दुनिया भर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है, जिसमें PTI के मुताबिक, भारत के लगभग 12,000 कर्मचारियों का योगदान है. छंटनी की यह खबर मंगलवार को तब सामने आई जब Oracle के कई कर्मचारियों को सुबह 6 बजे ईमेल के जरिये सूचित किया गया कि उनके रोल को तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है, यानी उसी दिन उनकी नौकरी अंतिम दिन थी.

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में Oracle के मालिक

Oracle के सह–संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष लैरी एलिसन (Larry Ellison) दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं. वे कंपनी के बड़े हिस्से के मुख्य शेयरधारक भी हैं. Forbes के अनुसार, एलिसन की व्यक्तिगत संपत्ति सैंकड़ों अरबों डॉलर में आंकी जाती है. Forbes रियल टाइम डेटा के मुताबिक, उनका नेटवर्थ 16983 अरब रुपये (लगभग $188.7बिलियन) के आसपास है.

क्या करती है कंपनी?

Oracle, जो दुनिया की सबसे बड़ी एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर और क्लाउड कंपनियों में से एक है. कंपनी ने यह कदम तब उठाया है जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश कर रही है, जिसके लिए लागत कम करने की दिशा में संरचनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं.

कंपनी का धंधा

Oracle का FY2025 में सालाना रेवेन्यू लगभग 5.13 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि FY2012 से अब तक रिसर्च और डेवलपमेंट पर 8.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया गया है. इसके अलावा, Oracle ने 150 से अधिक अधिग्रहणों पर लगभग 9.9 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है. कंपनी में कुल 162,000 कर्मचारी कार्यरत हैं.

Oracle के पास 5 मिलियन रजिस्टर्ड ग्राहक

Oracle ने दुनिया का पहला स्वायत्त डेटाबेस बनाया है और सबसे उन्नत AI-सक्षम क्लाउड एप्लिकेशन पेश किए हैं. उनकी तकनीक 9.5 मिलियन से ज्यादा लोगों के इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड को संभालती है, जो अमेरिका, यूरोप और एशिया-पैसिफिक में फैले हुए हैं. Oracle के पास 5 मिलियन रजिस्टर्ड ग्राहक और डेवलपर हैं और 97 देशों में हैं.

कौन हैं क्लाइंट ?

Oracle Cloud Infrastructure (OCI) के प्रमुख ग्राहक AMD, ByteDance, Meta, NVIDIA, OpenAI, Temu, TikTok, Uber और xAI जैसी बड़ी कंपनियां हैं. Oracle का Autonomous और AI डेटाबेस सॉफ्टवेयर Exadata हार्डवेयर पर चलता है. दुनिया भर में Amazon, Google, Microsoft और Oracle Cloud के डेटा सेंटर्स उपलब्ध हैं.

भारत में लगभग 12,000 नौकरियां प्रभावित

इस छंटनी का भारत में उसके डेवलपमेंट सेंटरों के कर्मचारियों पर भी काफी असर पड़ा है, विशेषकर Oracle Fusion Cloud Applications और Oracle Cloud Infrastructure डिवीजन में. इसमें इंजीनियरिंग, डेटा सेंटर संचालन और AI/ML से जुड़े पद प्रभावित हुए हैं. कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत में लगभग 12,000 नौकरिया प्रभावित हो सकती हैं, हालांकि इसे स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है. कंपनी भारत में लगभग 30,000 कर्मचारियों को रोजगार देती है. कंपनी को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला.

Latest Stories

ईरान-इजरायल संकट से भारत को हो सकता है फायदा, डेटा सेंटर सेक्टर में बढ़ी मांग; 200-500 MW कैपेसिटी शिफ्ट होने के संकेत

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोने-चांदी में हल्की तेजी के संकेत, RBI पॉलिसी और US डेटा तय करेंगे अगला रुख

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से किसे कितना फायदा? केंद्र और राज्यों के राजस्व का ये है पूरा हिसाब; जानें टॉप पर कौन शामिल

पेट्रोल-डीजल पर लागू हो जाए GST तो कितनी सस्ती हो जाएगी कीमत? आम आदमी को मिल सकती है बड़ी राहत

ऑयल इंडिया ने तोड़ा रिकॉर्ड, राजस्थान के थार में बढ़ाया 70% अधिक तेल प्रोडक्शन; एनर्जी सिक्योरिटी को मिलेगा बूस्ट

Bank Holiday Alert: 6 से 12 अप्रैल के बीच कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए हॉलिडे का पूरा शेड्यूल