कौन है इस्लामाबाद के सेरेना होटल का मालिक, जहां चल रही है ईरान-अमेरिका समझौते की बातचीत

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही अहम बातचीत के लिए इस्लामाबाद का सेरेना होटल चर्चा में है. यह लग्जरी होटल Serena Hotels चेन का हिस्सा है, जिसे Tourism Promotion Services Ltd मैनेज करती है. पाकिस्तान सरकार ने इस होटल को डिप्लोमैटिक बातचीत के लिए अपने नियंत्रण में लिया है. सुरक्षा, गोपनीयता और हाई-एंड फैसिलिटी के कारण यह हाई-प्रोफाइल मीटिंग्स के लिए आदर्श स्थान माना जाता है.

सेरेना होटल इस्लामाबाद Image Credit: Muhammad Reza/Anadolu via Getty Images

Islamabad Serena Hotel Owner: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अहम बातचीत चल रही है. इस हाई-प्रोफाइल डिप्लोमैटिक इवेंट का केंद्र इस्लामाबाद का मशहूर सेरेना होटल बना है. पाकिस्तान सरकार ने इस होटल को पूरी तरह अपने नियंत्रण में लेकर अमेरिकी और ईरानी डेलिगेशन के लिए तैयार किया है. यही वजह है कि अब सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर इस लग्जरी होटल का मालिक कौन है और यह इतना खास क्यों है?

कौन है सेरेना होटल का मालिक

इस्लामाबाद सेरेना होटल दरअसल ग्लोबल सेरेना होटल चेन का हिस्सा है, जिसे Tourism Promotion Services Ltd मैनेज करती है. इस कंपनी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी आगा खान फंड फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट की है. यानी यह होटल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के आर्थिक विंग के कंट्रोल में आता है. हालांकि, होटल का ऑपरेशन और मैनेजमेंट CEO स्तर के लोग संभालते हैं.

वर्तमान में इसके CEO अजीज बूलानी हैं. आगा खान फंड फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट (AKFED) एक अंतरराष्ट्रीय विकास संस्था है, जो दुनिया के कई देशों में आर्थिक विकास, रोजगार और प्राइवेट सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए काम करती है. यह आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क का हिस्सा है, जिसे प्रिंस करीम आगा खान IV ने स्थापित किया था.

क्यों चुना गया यही होटल

यह होटल इस्लामाबाद के सबसे सुरक्षित इलाकों में स्थित है और हाई-लेवल डिप्लोमैटिक मीटिंग्स के लिए जाना जाता है. सुरक्षा और गोपनीयता के लिहाज से यह एक आदर्श जगह मानी जाती है. होटल का ढांचा भी खास है, जिसे 7.5 रिक्टर स्केल तक के भूकंप झेलने के लिए डिजाइन किया गया है.

इसके अलावा, यहां प्रेसिडेंशियल सूट्स, एग्जीक्यूटिव लाउंज और प्राइवेट मीटिंग स्पेस मौजूद हैं, जो संवेदनशील बातचीत के लिए बेहद जरूरी होते हैं. यही कारण है कि अमेरिका और ईरान के वरिष्ठ अधिकारी यहीं ठहर रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं.

होटल की खासियत क्या है

सेरेना होटल सिर्फ एक फाइव-स्टार होटल नहीं, बल्कि एक डिप्लोमैटिक हब भी है. इसमें 1000 लोगों की क्षमता वाला ग्रैंड बॉलरूम, कई कॉन्फ्रेंस हॉल, बिजनेस फैसिलिटी और हाई-एंड सिक्योरिटी सिस्टम मौजूद है. होटल में 100 से ज्यादा लग्जरी कमरे हैं, जिनमें आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ पारंपरिक डिजाइन का मिश्रण देखने को मिलता है. यहां छह रेस्टोरेंट, हेल्थ क्लब और आउटडोर पूल जैसी सुविधाएं भी हैं, जो इसे इंटरनेशनल डेलिगेशन के लिए परफेक्ट बनाती हैं.

पाकिस्तान की डिप्लोमैटिक रणनीति

इस बातचीत के लिए पाकिस्तान का खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश करना और सेरेना होटल जैसे सुरक्षित व हाई-प्रोफाइल वेन्यू का चयन करना उसकी डिप्लोमैटिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. होटल को खाली करवाकर पूरी तरह सरकारी नियंत्रण में लेना इस बात का संकेत है कि यह बातचीत बेहद संवेदनशील और अहम है.

यह भी पढ़ें: इस स्टॉक में Dolly Khanna की फिर हुई वापसी, 1.05% खरीदी हिस्सेदारी; निवेशक रखें नजर

Latest Stories

15 साल का सितारा या जल्दबाजी? वैभव सूर्यवंशी के लिए उठी टीम इंडिया में एंट्री की मांग, टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड?

डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में बड़ी बढ़ोतरी, ATF भी महंगा; जानें क्या होगा असर

होर्मुज संकट के बीच US का बड़ा दांव, रूसी तेल पर छूट बढ़ाने की तैयारी; 11 अप्रैल को खत्म हो रही डेडलाइन

अमेरिका-ईरान डील की आहट! 6 अरब डॉलर के फंड अनफ्रीज पर सहमति; 8 साल बाद तेहरान को मिलेगी राहत

अक्षय तृतीया पर झटका! ₹1 लाख में पहले जितना मिलता था सोना-चांदी, अब नहीं मिलेगा आधा भी! जानें पिछले साल से कितना महंगा

1 हफ्ते में सोना ₹3000 और चांदी ₹11000 हुई महंगी, जानें 24K, 22K, 18K के रेट; दिल्ली, पटना और लखनऊ में क्या है ताजा भाव