Starlink, Jio, Airtel की छुट्टी कर देगी Globalstar? Satellite internet service में नए खिलाड़ी की एंट्री
दुनियाभर में जैसे टैरिफ को लेकर उथल-पुथल मची हुई है, भारत में भी कुछ ऐसा ही माहौल टेलीकॉम सेक्टर में बनता नजर आ रहा है. खासकर सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर देश का बाजार तेजी से गर्म हो गया है. स्पेस और इंटरनेट टेक्नोलॉजी के संगम से पैदा हो रही इस नई दौड़ में अब बड़े-बड़े दिग्गज कूद चुके हैं और लाजमी है कि अब बड़े दांव खेले जाएंगे. ऐसे में टेलीकॉम सेक्टर का मिजाज आगे भी गर्म देखा जा सकता है.
हाल ही में टेस्ला और स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क की कंपनी Starlink को भारत में बड़ी शुरुआत मिलती दिख रही है. इसके जवाब में भारत की दो दिग्गज कंपनियां, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने भी सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर वैश्विक करार किए हैं. आने वाले वक्त में यह रेस सिर्फ इंटरनेट स्पीड की नहीं, बल्कि भारत के करोड़ों ग्रामीण और दुर्गम इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंचाने की हो सकती है.
More Videos
ICICI Bank Fraud | बैंकों में कितना सुरक्षित है आपका पैसा, Kotak Bank, IDFC First Bank के बाद ICICI Bank में हुआ फ्रॉड!
Shankar Sharma vs Radhika Gupta | आपकी SIP, Investment का पैसा किसने डुबा दिया?
Gold Silver PriceI Gold-Silver पर बड़े एक्सपर्ट्स का आउटलुक? क्या और नीचे जाएगा सोना?
