अब मोबाइल से वोट डाल सकेंगे बिहार के वोटर, देश का पहला राज्य बना जहां होगी ई वोटिंग; प्रवासियों को मिलेगी राहत
बिहार देश का पहला राज्य बन गया है, जहां ई वोटिंग की शुरुआत की गई है. अब बुजुर्ग, दिव्यांग, प्रवासी और असाध्य रोग से पीड़ित मतदाता अपने मोबाइल से वोट कर सकेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव में यह सुविधा देने की घोषणा की है. बक्सर से इसकी शुरुआत होगी.
E-Voting Mobile Voting: बिहार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है. राज्य अब देश का पहला ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां ई वोटिंग की शुरुआत की गई है. इसके तहत नगर पालिका चुनाव में मतदाता अपने मोबाइल फोन के जरिए वोट डाल सकेंगे. यह सुविधा खासकर प्रवासी बिहारी, बुजुर्ग, दिव्यांग और असाध्य रोगों से पीड़ित लोगों के लिए शुरू की गई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
प्रवासी और असमर्थ मतदाताओं को मिलेगा लाभ
ई वोटिंग की इस पहल से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा जो दूसरे राज्य या शहरों में नौकरी या अन्य कारणों से निवास करते हैं. 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग, दिव्यांग, गर्भवती महिलाएं और असाध्य रोग से ग्रसित लोग भी इसका लाभ ले सकेंगे. वे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के माध्यम से कहीं से भी वोटिंग कर पाएंगे.
ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन और वोटिंग
ई वोटिंग के लिए मतदाताओं को सबसे पहले राज्य निर्वाचन आयोग के ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा. फिर उन्हें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा, जिसमें ईपिक नंबर, नाम और अन्य आवश्यक विवरण भरना होगा. इसके बाद ओटीपी से वेरीफिकेशन करना होगा. एक मोबाइल से अधिकतम दो वोटरों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है और उसी मोबाइल नंबर से वोटिंग संभव होगी.
बक्सर में होगी पहली ई वोटिंग की शुरुआत
बिहार में पहली बार ई वोटिंग का उपयोग नगर पालिका उपचुनाव में किया जाएगा. बक्सर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद और वार्ड 20 के वार्ड पार्षद पद के लिए यह सुविधा लागू होगी. मतदाता यदि किसी पद पर वोट नहीं देना चाहते तो वे स्किप का विकल्प भी चुन सकते हैं. वोटिंग की गोपनीयता मतदाता की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी.
ये भी पढ़ें- ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारतीय छात्रों ने की वतन वापसी की अपील, कहा- हम सुरक्षित हैं लेकिन डरे हुए
राज्य के कई नगर निकायों में होगा चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग ने पूर्वी चंपारण, रोहतास और पटना समेत कई जिलों के नगर निकायों में आम चुनाव और उपचुनाव की घोषणा की है. इन सभी में ई वोटिंग की अनुमति दी गई है. मतदान 28 जून को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक किया जा सकेगा.
Latest Stories
Exit Poll 2026: 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? बंगाल से तमिलनाडु तक मिल रहे कई उलटफेर के संकेत
उड़ान भरते ही खत्म हुआ तेल, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई Air India Express की बड़ी चूक
भीषण गर्मी के बीच राहत की दस्तक! 5 राज्यों में बारिश-आंधी-तूफान का अलर्ट; UP का ये शहर बना देश का सबसे गर्म
