भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से चटाई धूल, लगे रिकॉर्ड्स की झड़ी; अभिषेक शर्मा ने की दमदार वापसी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 72 रनों से शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 4 विकेट पर 256 रन बनाए और टी20 विश्व कप में अपना अब तक का सबसे बडा स्कोर खडा किया. अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाकर दमदार वापसी की, जबकि हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने तूफानी पारियां खेलीं.
India vs Zimbabwe T20 World Cup: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए. पिछले कुछ मैचों में अपने फॉर्म को लेकर जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने आज अर्धशतक लगाकर जोरदार वापसी की. वहीं हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भी तेजतरार पारियां खेलीं. भारत ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बडा स्कोर
भारत ने न सिर्फ रनों की बरसात कर दी, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बडा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी तोड दिया. वर्ल्ड कप के अलावा यह भारत का टी20 में दूसरा सबसे बडा स्कोर था. अभी चल रहे वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक का सबसे बडा रन स्कोर खडा किया है. यही नहीं, भारत ने कुल 17 छक्के लगाए, जो एक पारी में सबसे ज्यादा थे.
अभिषेक शर्मा ने की दमदार वापसी
पिछले कुछ मैचों से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अभिषेक शर्मा ने आज दमदार वापसी की. शर्मा ने 30 गेंदों में 183 के स्ट्राइक रेट से 55 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के साथ आज पारी की शुरुआत करने उतरे संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाए.
तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की धुआंधार पारियां
भारत ने शुरुआत से ही इस मैच में अपना दबदबा बनाए रखा. टॉप ऑर्डर के बाद मिडिल ऑर्डर ने भी जमकर रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली. वहीं हार्दिक पांड्या ने 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से सिर्फ 23 गेंदों में 50 रन बनाए. दूसरे छोर से तिलक वर्मा ने भी तेजी से रन बनाए. वर्मा ने 16 गेंदों में 275 के स्ट्राइक रेट से 44 रनों की पारी खेली.
जिम्बाब्वे को 184 रनों पर रोका
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में सिर्फ 184 रन ही बना सकी. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह को 3 सफलताएं मिलीं, जबकि वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली. जिम्बाब्वे की ओर से अंत तक ब्रायन बेनेट टिके रहे और उन्होंने 97 रन बनाए. वहीं दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिला. सिर्फ सिकंदर रजा ही 31 रन बना सके.
यह भी पढ़ें: होली से पहले UP में बढ़ेगी गर्मी, दिल्ली में 32 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, जानें देशभर में मौसम का हाल
Latest Stories
इस शुक्रवार OTT पर धमाका, Taapsee Pannu से लेकर Vijay Varma का दिखेगा जलवा, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
अब झुलसाएगी गर्मी! UP में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; दिल्ली-राजस्थान समेत कई इलाकों में लू का अलर्ट
PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 40 मिनट तक बातचीत, द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा
