ड्राइविंग से पहले जान लें ये 8 रोड मार्किंग, नजरअंदाज करना पड़ सकता है जान पर भारी, गाड़ी भी होगी जब्त

सड़क पर गाड़ी चलाते समय सिर्फ स्पीड ही नहीं, बल्कि सड़क पर बने संकेतों को समझना भी बेहद जरूरी है. अक्सर लोग रोड मार्किंग को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है. ये छोटे-छोटे चिन्ह आपकी सुरक्षा के लिए होते हैं. अगर आप इनका सही मतलब जान लें, तो दुर्घटनाओं और चालान दोनों से बच सकते हैं.

Know The Markings On Road Image Credit: Canva/ Money9

Know The Markings On Road: सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग सिर्फ गाड़ी चलाने से नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों को समझने से भी जुड़ी होती है. कई बार लोग रोड मार्किंग यानी सड़क पर बने चिन्हों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो हादसों की बड़ी वजह बनते हैं. अगर आप इन संकेतों का सही मतलब जान लें, तो न सिर्फ चालान से बचेंगे बल्कि अपनी और दूसरों की जान भी सुरक्षित रख पाएंगे. 8वें नंबर पर जो चिन्हें है उसके बारे में आप जानते भी नहीं होंगे. साथ ही अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो ट्रैफिक पुलिस भी आपकी गाड़ी नहीं उठाकर नहीं ले जाएगी.

सेंटर लाइन (Center Line)

यह सड़क को दो हिस्सों में बांटती है. अगर यह टूटी हुई (डैश) लाइन है तो ओवरटेक किया जा सकता है, लेकिन सामने से आने वाली गाड़ियों का ध्यान रखना जरूरी है.

डबल व्हाइट/येलो लाइन (Double White/Yellow Line)

जब सड़क के बीच में दो लाइनें बनी हों, तो इसका मतलब है ओवरटेक करना सख्त मना है. यू-टर्न लेना भी प्रतिबंधित होता है.

व्हाइट लाइन और ग्रेटर साइन (White Lines with Arrows)

यह निशान आपको धीरे चलने और सावधानी से आगे बढ़ने का संकेत देता है. आमतौर पर यह खतरनाक या भीड़भाड़ वाले इलाकों में होता है.

छोटी टूटी लाइनें (Small Broken Lines)

ये लाइनें लेन को दर्शाती हैं. अलग-अलग गाड़ियों के लिए अलग लेन होती है, जैसे बस, भारी वाहन या हल्की गाड़ियां. इसके दर्घटना होने के कम चांस होते हैं.

पार्किंग निषेध लाइन (No Parking Line)

सड़क के किनारे लगातार बनी लाइन का मतलब है वहां गाड़ी खड़ी नहीं की जा सकती. अगर गाड़ी छोड़ी तो चालान या गाड़ी उठाई भी जा सकती है. यह या तो सफेद या पीले रंग में होते हैं.

स्टॉप लाइन (Stop Line)

चौराहे पर बनी यह मोटी लाइन बताती है कि रेड लाइट होने पर यहीं रुकना है. इसे पार करना नियमों का उल्लंघन है.

जेब्रा क्रॉसिंग (Zebra Crossing)

काले-सफेद पट्टों वाला यह निशान पैदल चलने वालों के लिए होता है. यहां गाड़ी रोकना जरूरी है ताकि लोग सुरक्षित सड़क पार कर सकें.

येलो बॉक्स जंक्शन (Box Junction)

पीले रंग के बॉक्स का मतलब है कि इस पर गाड़ी खड़ी नहीं करनी है, चाहे ट्रैफिक हो या नहीं. तभी आगे बढ़ें जब सामने जगह खाली हो.

सड़क पर बने ये छोटे-छोटे निशान आपकी सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं. इन्हें नजरअंदाज करना न सिर्फ कानून तोड़ना है बल्कि हादसों को न्योता देना भी है. इसलिए अगली बार गाड़ी चलाते समय इन चिन्हों को जरूर पहचानें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं.

Image Credit – DELHI TRAFFIC POLICE