T20 World Cup 2026: इस भारतीय के हाथ में अमेरिकी टीम की कमान, दिल्ली-गुजरात से लेकर पंजाब के हैं ये 9 खिलाड़ी

भारत के खिलाफ होने वाले आगामी टी20 मुकाबले से पहले अमेरिकी क्रिकेट टीम चर्चा में है. वजह है टीम में शामिल बड़ी संख्या में भारतीय मूल के खिलाड़ी, जिनकी क्रिकेट यात्रा भारत से शुरू होकर अमेरिका तक पहुंची है. यह मुकाबला खेल के साथ-साथ पहचान, जड़ों और भावनाओं की दिलचस्प कहानी भी बयां करता है.

India vs USA T20 2026: T20 2026 का महासंग्राम शुरू होने में केवल 72 घंटे बचे हैं. 7 फरवरी से इस ICC टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है. Pakistan और Netherlands के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन 7 फरवरी को एक और दिलचस्प मुकाबला होने वाला है. यह मैच भारत और अमेरिका के बीच होना है. इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच एक दिलचस्प चर्चा तेज हो गई है. वजह है, अमेरिका की वह टीम जो भारत के खिलाफ मैदान में उतरने वाली है. इस टीम की खास बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं. क्रिकेट के वैश्विक होते स्वरूप की यह एक अनोखी और रोचक मिसाल मानी जा रही है.

अमेरिकी टीम की पहचान बनते भारतीय मूल के खिलाड़ी

अमेरिकी क्रिकेट टीम में शामिल कई खिलाड़ी या तो भारत में जन्मे हैं या फिर भारतीय परिवारों से ताल्लुक रखते हैं. इनमें से कुछ ने भारत के घरेलू क्रिकेट या अंडर-19 स्तर पर भी खेला है. बाद में करियर और अवसरों की तलाश में ये खिलाड़ी अमेरिका पहुंचे और वहां की नेशनल टीम का हिस्सा बने. यही वजह है कि मौजूदा अमेरिकी टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती दिख रही है.

ये है USA की टीम

Monank Patel (c), Jessy Singh, Andries Gous, Shehan Jayasuriya, Milind Kumar, Shayan Jahangir, Saiteja Mukkamala, Sanjay Krishnamurthi, Harmeet Singh, Nosthush Kenjige, Shadley Van Schalkwyk, Saurabh Netravalkar, Ali Khan, Mohammad Mohsin, Shubham Ranjane.

गुजरात के मयंक के हाथ में टीम की कमान

अमेरिकी टीम का नेतृत्व मोनंक पटेल कर रहे हैं. मयंक का जन्म गुजरात में हुआ था. अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड ने इन्हें टीम का कप्तान बनाया है. मयंक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. साथ ही टीम में विकेट कीपर की भी भूमिका निभाएंगे. मयंक के अलावा Jessy Singh का जन्म पंजाब में हुआ है. मिलिंद कुमार का जन्म दिल्ली में हुआ. अमेरिकी टीम में खेलने से पहले वे दिल्ली-सिक्किम के लिए खेला करते थे. कुल मिलाकर अमेरिकी T20 क्रिकेट टीम में भारत के 9 तो पाक के तीन खिलाड़ी खेल रहे हैं.

प्रवासी क्रिकेटरों से मजबूत हुआ यूएसए क्रिकेट

अमेरिका में क्रिकेट भले ही मुख्यधारा का खेल न रहा हो, लेकिन प्रवासी समुदायों ने इसे नई पहचान दी है. खासतौर पर भारतीय, पाकिस्तानी और कैरेबियाई समुदाय के खिलाड़ियों ने अमेरिकी क्रिकेट को मजबूती दी. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोफेशनल लीग और अंतरराष्ट्रीय मौके मिलने से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने लगे हैं.

India vs USA

जब अमेरिकी टीम भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगी, तो मुकाबला सिर्फ दो देशों के बीच नहीं होगा, बल्कि यह भावनाओं का भी संघर्ष होगा. भारतीय मूल के खिलाड़ियों के लिए यह मैच खास होगा, क्योंकि वे उसी देश के खिलाफ खेलेंगे जहां से उनका क्रिकेट सफर शुरू हुआ था. ऐसे में दर्शकों को एक अलग ही रंग और रोमांच देखने को मिल सकता है.