TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इस गर्मी AC नहीं, इन 5 वॉटर पार्क्स में मिलेगा असली ठंडक का मजा, खेलते-खेलत थकेंगे पर मन नहीं भरेगा!

गर्मी की छुट्टियों में कुछ ऐसा चाहिए जो दिल को ठंडक दे और मन को सुकून. भारत में कुछ जगहें हैं जहां मस्ती और ताजगी का ऐसा मेल मिलेगा जो शायद आपने पहले कभी न देखा हो. जानिए उन चुनिंदा ठिकानों के बारे में जहां गर्मी भी फेल हो जाए.

इन वाटर पार्क्स में मिलेगा पूरा पैसा वसूल एडवेंचर Image Credit: Getty Images

गर्मियों की चिलचिलाती धूप में अगर आप छुट्टी की प्लानिंग कर रहे हैं या वीकेंड पर परिवार संग कुछ मजेदार करना चाहते हैं, तो देश के टॉप वॉटर पार्क्स आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन सकते हैं. यहां आपको मिलेंगे हाई-थ्रिल वॉटर राइड्स, वेव पूल्स, लेजी रिवर्स और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फन का फुल डोज. इन वॉटर पार्क्स को उनकी लोकप्रियता, यूजर रिव्यू, अफोर्डेबिलिटी और फैमिली-फ्रेंडली माहौल को ध्यान में रखकर चुना गया है.

  1. Wonderla– बेंगलुरु, कर्नाटक
    भारत के सबसे एडवांस और साफ-सुथरे वॉटर पार्क्स में शामिल, वंडरला में 60 से ज्यादा थ्रिल राइड्स मौजूद हैं.
    फीस: ₹740 – ₹1800
    समय: सुबह 11 से शाम 6 बजे तक
    हाइलाइट: देश का सबसे बड़ा वेव पूल
  1. Water Kingdom – मुंबई, महाराष्ट्र
    एशिया का सबसे बड़ा थीम बेस्ड वॉटर पार्क वॉटर किंगडम हर उम्र के लोगों के लिए बेस्ट है.
    फीस: ₹1550 प्रति व्यक्ति
    समय: सुबह 10 से शाम 6 बजे तक
    हाइलाइट: विशाल वेव पूल
  1. Adlabs Aquamagica – खोपोली, महाराष्ट्र
    इंटरनेशनल स्टाइल में बना ये पार्क यंगस्टर्स और कपल्स के लिए बेस्ट है.
    फीस: ₹799 – ₹1599
    समय: सुबह 10:30 से शाम 6 बजे तक
    हाइलाइट: लूपी वूपी – हाई-स्पीड लूपिंग स्लाइड
  1. Wonderla – कोच्चि, केरल
    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बना ये वॉटर पार्क परिवार संग छुट्टी बिताने के लिए शानदार है.
    फीस: ₹1789 (अडल्ट), ₹1431 (बच्चे)
    समय: सुबह 11 से शाम 6 बजे तक
    हाइलाइट: वॉटर पेंडुलम और बूमरैंग राइड
  2. Worlds of Wonder (WoW) – नोएडा, उत्तर प्रदेश
    नोएडा के दिल में बसा ये पार्क कॉलेज ग्रुप्स और फैमिलीज के लिए वीकेंड गेटअवे की तरह है.
    फीस: ₹999 (अडल्ट), ₹699 (बच्चे)
    समय: सुबह 11 से शाम 7 बजे तक
    हाइलाइट: रैपिड रेसर, टर्बो टनल और वेव पूल

यह भी पढ़ें: Weather Update: यूपी, दिल्ली-एनसीआर पर भारी पड़ सकते हैं अगले दो दिन, 70 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा