अब नई दिल्ली स्टेशन से नहीं चलेंगी ये 12 ट्रेन, सफर से पहले जान लें नई लोकेशन; देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट को देखते हुए इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों के प्रस्थान स्थल को अस्थायी रूप से बदल दिया है. अब ये ट्रेनें आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली स्टेशन से चलेंगी. यात्रियों की सुविधा और भीड़ कम करने के लिए यह बदलाव जल्द लागू होगा. ऐसे में सफर से पहले समय और स्टेशन जरूर जांच लें.
New Delhi Station Train Changes: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सफर करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. दरअसल, यहां जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है. ऐसे में अगर आपने भी किसी यात्रा का प्लान बनाया है और नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का इरादा है, तो पहले ये लिस्ट जरूर देख लें. इंडियन रेलवे बोर्ड ने स्टेशन पर बढ़ती भीड़ और उसकी क्षमता से ज्यादा दबाव को देखते हुए इसका पुनर्विकास (Redevelopment) करने का फैसला लिया है.
ऐसे में अब आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का संचालन नई दिल्ली स्टेशन की जगह आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली (दिल्ली जंक्शन) से किया जाएगा. आइए जानते हैं, कौन-कौन सी ट्रेन अब कहां से चलेगी,
इन ट्रेनों का बदला गया प्रस्थान स्टेशन
ट्रेन संख्या | ट्रेन नाम | पहले स्टेशन (समय) | नया स्टेशन (समय) |
---|---|---|---|
12802 | नई दिल्ली – पुरी एक्सप्रेस | नई दिल्ली (रात 10:40) | आनंद विहार (रात 10:50) |
12801 | पुरी – नई दिल्ली एक्सप्रेस | नई दिल्ली (सुबह 4:00) | आनंद विहार (सुबह 3:50) |
12524 | नई दिल्ली – न्यू जलपाईगुड़ी | नई दिल्ली (दोपहर 3:10) | आनंद विहार (दोपहर 3:20) |
12523 | न्यू जलपाईगुड़ी – नई दिल्ली | नई दिल्ली (दोपहर 12:00) | आनंद विहार (सुबह 11:55) |
14681 | नई दिल्ली – जालंधर सिटी | नई दिल्ली (दोपहर 2:45) | दिल्ली जंक्शन (दोपहर 2:35) |
14682 | जालंधर सिटी – नई दिल्ली | नई दिल्ली (दोपहर 1:15) | दिल्ली जंक्शन (दोपहर 1:35) |
14679 | नई दिल्ली – अमृतसर | नई दिल्ली (दोपहर 1:50) | दिल्ली जंक्शन (दोपहर 1:45) |
14680 | अमृतसर – नई दिल्ली | नई दिल्ली (दोपहर 2:25) | दिल्ली जंक्शन (दोपहर 2:15) |
22209 | मुंबई – नई दिल्ली (AC Duronto) | नई दिल्ली (दोपहर 4:05) | हजरत निज़ामुद्दीन (3:50) |
22210 | नई दिल्ली – मुंबई (AC Duronto) | नई दिल्ली (रात 10:10) | हजरत निज़ामुद्दीन (10:20) |
12204 | अमृतसर – सहरसा एक्सप्रेस | नई दिल्ली (10:50/11:05) | दिल्ली जंक्शन (10:50/11:05) |
12203 | सहरसा – अमृतसर एक्सप्रेस | नई दिल्ली (1:55/2:05) | दिल्ली जंक्शन (1:55/2:10) |
नया स्टेशन बनेगा हाईटेक और सुविधा से भरपूर
रेलवे की जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस एक फ्यूचरिस्टिक हब में बदला जाएगा. जब तक इसका पुनर्विकास हो रहा है, तब तक यात्रियों को कम से कम दिक्कत हो, इसलिए ट्रेनों को अस्थायी तौर पर दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट किया गया है.
पहाड़गंज में बनेगा अस्थायी ऑफिस
स्टेशन के पुनर्निर्माण को लेकर पहाड़गंज की पार्किंग एरिया में एक अस्थायी ऑफिस बनाया जाएगा. इस काम की शुरुआत जून 2025 के आखिरी तक हो सकती है. इसके बाद स्टेशन की पुरानी इमारत को गिराकर नए सिरे से 45 महीनों में काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. ऐसे में अगर आप या आपके जानने वाले नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले हैं, तो ये बदलाव जरूर ध्यान में रखें ताकि सफर के समय कोई दिक्कत न हो.
इसे भी पढ़ें- IRCTC अकाउंट से ऐसे करें आधार लिंक, समझ लें पूरा प्रोसेस वरना 1 जुलाई से नहीं मिलेगा तत्काल टिकट