GMP लुढ़का, फिर भी हो रहा ₹6400 का मुनाफा; निवेश के लिए चाहिए इतनी रकम, 23 जून को खुल रहा IPO

ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी एडविट ज्वेल्स लिमिटेड का 165.16 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 जून को निवेशकों के लिए खुलेगा. इश्यू खुलने में अभी छह दिन बाकी हैं, लेकिन ग्रे मार्केट में शेयरों को लेकर उत्साह बना हुआ है. हालांकि GMP में पिछले तीन दिनों से गिरावट आई है, फिर भी निवेशकों को 6,400 रुपये तक के लिस्टिंग गेन की उम्मीद है.

Advit Jewels IPO Details Image Credit: Canva/ Money9

Advit Jewels IPO Details : ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी एडविट ज्वेल्स लिमिटेड 165.16 करोड़ रुपये का आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) 23 जून 2026 को निवेशकों के लिए खोलने जा रही है. यह बुक-बिल्ट इश्यू पूरी तरह से 1.20 करोड़ इक्विटी शेयरों के फ्रेश इश्यू पर आधारित है. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 130 से 138 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जबकि निवेशक न्यूनतम 100 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह पब्लिक इश्यू 25 जून 2026 तक खुला रहेगा. शेयरों का आवंटन 29 जून 2026 को होने की संभावना है. इश्यू खुलने में अभी 6 बचे हैं, लेकिन ग्रे मार्केट में कंपनी शानदार प्रदर्शन कर रही है.

Advit Jewels IPO डिटेल्स

डिटेल्सजानकारी
आईपीओ की तारीख23 से 25 जून, 2026
लिस्टिंग की तारीखबुधवार, 1 जुलाई, 2026
फेस वैल्यू (Face Value)₹10 प्रति शेयर
प्राइस बैंड (Price Band)₹130 से ₹138
लॉट साइज (Lot Size)100 शेयर
सेल टाइप (Sale Type)केवल नई पूंजी (Fresh Capital Only)
कहां होगी लिस्टिंगबीएसई (BSE), एनएसई (NSE)

करने होंगे इतने निवेश

कैटेगरीलॉटशेयरराशि
रिटेल (न्यूनतम)1100₹13,800
रिटेल (अधिकतम)141,400₹1,93,200
एस-एचएनआई (न्यूनतम)151,500₹2,07,000
एस-एचएनआई (अधिकतम)727,200₹9,93,600
बी-एचएनआई (न्यूनतम)737,300₹10,07,400

GMP गिरा, फिर भी ₹6400 का लिस्टिंग गेन

इश्यू के ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP में बीते तीन दिन से गिरावट का सिलसिला जारी है. 15 जून को यह अपने ऑल टाइम हाई 80 रुपये पर जो 17 जून की सुबह 7:59 बजे गिरकर 64 रुपये पर आ गया है. इस गिरावट के बाद भी निवेशकों को 46 फीसदी या 6400 रुपये से अधिक लिस्टिंग गेन मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: विजय केडिया के इन 2 मल्टीबैगर शेयरों ने किया कमाल, मार्च तिमाही में 2X बढ़ा मुनाफा, 5 साल में 1672% तक चढ़े स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें. GMP तय करने में मनी9लाइव की कोई भागीदारी नहीं है.