23 जून को खुलेगा Advit Jewels IPO, GMP ने मचाई धूम! 46% तक लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद
Advit Jewels IPO 23 जून 2026 को निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है. 165.16 करोड़ रुपये के इस फ्रेश इश्यू का प्राइस बैंड 130 से 138 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी जुटाई गई राशि का उपयोग वर्किंग कैपिटल जरूरतों, कर्ज चुकाने और कारोबार विस्तार के लिए करेगी. Rambhajo ब्रांड के तहत ज्वेलरी कारोबार करने वाली कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में मजबूत वृद्धि दर्ज की है.
Advit Jewels IPO: प्राइमरी मार्केट में निवेशकों के लिए एक और नया आईपीओ खुलने वाला है. जयपुर स्थित ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर Advit Jewels Limited अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 23 जून 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खोलने जा रही है. कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 165.16 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. आईपीओ में निवेशक 23 जून से 25 जून 2026 तक बोली लगा सकेंगे. Advit Jewels ने सितंबर 2025 में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल कर आईपीओ लॉन्च करने की योजना का खुलासा किया था.
क्या है आईपीओ का पूरा स्ट्रक्चर?
Advit Jewels IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा. कंपनी 1.20 करोड़ नए शेयर जारी करेगी, जिसके जरिए 165.16 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. कंपनी ने आईपीओ के लिए 130 रुपये से 138 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. एक लॉट में 100 शेयर होंगे. ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 13,800 रुपये का निवेश करना होगा.
इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर की जिम्मेदारी होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है, जबकि रजिस्ट्रार की भूमिका बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड निभाएगी. कंपनी के अनुसार, शेयरों का अलॉटमेंट 29 जून 2026 को अंतिम रूप ले सकता है, जबकि 1 जुलाई 2026 को इसकी लिस्टिंग होने की संभावना है.
जुटाई गई रकम का कहां होगा इस्तेमाल
आईपीओ से मिलने वाली राशि का उपयोग मुख्य रूप से कारोबार के विस्तार और वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए किया जाएगा. कंपनी इस रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने, बैंकों से लिए गए कुछ मौजूदा लोन की रिपेमेंट या प्रीपेमेंट करने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज के लिए करेगी.
क्या करती है कंपनी
Advit Jewels Limited की स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी. कंपनी “Rambhajo” ब्रांड के तहत हैंडक्राफ्टेड फाइन ज्वेलरी का निर्माण और बिक्री करती है. कंपनी विशेष रूप से कुंदन, पोल्की और डायमंड एवं कलर स्टोन स्टडेड ज्वेलरी के लिए जानी जाती है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में नेकलेस, ईयररिंग्स, रिंग्स, बैंगल्स और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी शामिल हैं. कंपनी 14 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का निर्माण करती है.
Advit Jewels अपने कारोबार में पारंपरिक भारतीय कारीगरी और आधुनिक डिजाइन इनोवेशन का मिश्रण पेश करती है. कंपनी बी2बी और बी2सी दोनों सेगमेंट में काम करती है। इसके ग्राहकों में डीलर्स, ज्वेलरी शोरूम्स और व्यक्तिगत ग्राहक शामिल हैं.
वित्तीय प्रदर्शन में तेज सुधार
पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की वित्तीय स्थिति में मजबूत सुधार देखने को मिला है. एफवाई25 में Advit Jewels का रेवेन्यू बढ़कर 124.94 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एफवाई24 में 69.44 करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट एफवाई 25 में 25.36 करोड़ रुपये रहा, जबकि एफवाई24 में यह 14.71 करोड़ रुपये था. एफवाई23 में कंपनी ने 46.60 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 10.39 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था.
लगातार बढ़ती आय और मुनाफे को देखते हुए कंपनी निवेशकों के बीच चर्चा में बनी हुई है. ज्वेलरी सेक्टर में बढ़ती मांग और मजबूत वित्तीय ग्रोथ के बीच Advit Jewels IPO प्राइमरी मार्केट में निवेशकों की दिलचस्पी आकर्षित कर सकता है.
कैसा है GMP का हाल?
Advit Jewels IPO में तेजी बनी हुई है. Investorgain के मुताबिक, इसका GMP 64 रुपये है. ऐसे में यह अपने ऊपरी प्राइस बैंड 138 रुपये के मुकाबले करीब 202 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. GMP के अनुसार, निवेशकों को लगभग 46.38 फीसदी Listing Gain मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें- NSE IPO के पीछे ‘Rothschild’ कौन? जिसने ब्रिटेन युद्धों को फंड किया और अमेरिका को डिफॉल्ट से बचाया
Latest Stories
Avience Biomedicals IPO: जोरदार सब्सक्रिप्शन, दमदार GMP, लिस्टिंग गेन ₹1 लाख पार!
NSE IPO के पीछे ‘Rothschild’ कौन? जिसने ब्रिटेन युद्धों को फंड किया और अमेरिका को डिफॉल्ट से बचाया
SME IPO मुनाफे की मशीन या बुलबुला? एक झटके में लाखों की कमाई, फिर लोअर सर्किट; जानें इन 3 शेयरों की कैसी है चाल
