इस IPO पर रिटेल निवेशक फिदा! आखिरी दिन 100X सब्सक्राइब हुआ इश्यू, ₹40000 तक लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा GMP

इस कंपनी का SME IPO निवेशकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय रहा और आखिरी दिन यह 129 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया. रिटेल कैटेगरी में इश्यू 100 गुना से अधिक भरा, जबकि NII और QIB निवेशकों ने भी भारी दिलचस्पी दिखाई. ग्रे मार्केट में चल रहे प्रीमियम के आधार पर निवेशकों को लिस्टिंग के दिन करीब 40,800 रुपये तक का संभावित मुनाफा मिलने का अनुमान है.

इस IPO का GMP मचा रहा धमाल. Image Credit: Getty image

Apsis Aerocom IPO GMP Surges: मौजूदा जियो पॉलिटिकल टेंशन से शेयर बाजार की स्थिति काफी खराब होती हुई दिख रही है. लेकिन इस बीच भी प्राइमरी बाजार में निवेशकों का अलग रुख दिख रहा है. मौजूदा समय में दो इश्यू आज बंद हुए हैं. वहीं, कई आईपीओ ओपन होने के लिए लाइन में खड़े हैं. लेकिन फिलहाल हम एक SME आईपीओ के बारे में बात करने वाले हैं जिसका इश्यू आज ही यानी शुक्रवार, 13 मार्च को बंद हुआ. कंपनी का नाम Apsis Aerocom है. इश्यू को आखिरी दिन निवेशकों की ओर से दमदार रिस्पॉन्स मिला. वहीं, ग्रे मार्केट पर भी इश्यू का प्रीमियम धूम मचा रहा है. आइए विस्तार से सभी पहलुओं की जानकारी देते हैं.

कितना हुआ सब्सक्राइब?

कंपनी का आईपीओ 11 मार्च को खुला था. पहले दिन इश्यू को कुल 3.39 गुना सब्सक्राइब किया गया था वहीं अगले दिन यानी 12 मार्च को आईपीओ 15.60 गुना भरा. लेकिन आखिरी दिन यानी आज इश्यू को कुल 129.33 गुना सब्सक्राइब किया गया. इसमें रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 100.24 गुना थी. वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की ओर से इश्यू को कुल 236.61 गुना भरा गया. QIB कैटेगरी भी 100 गुना तक भरा गया.

IPO के बारे में

Apsis Aerocom का IPO 11 मार्च को खुलकर 13 मार्च को बंद हो गया. इश्यू के जरिये कंपनी 36 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसमें 2 करोड़ रुपये मार्केट मेकर के लिए रिजर्व रखा गया है. यानी नेट पब्लिक इश्यू साइज 34 करोड़ रुपये है. यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. कंपनी ने आईपीओ के लिए 104 रुपये से 110 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इश्यू की लिस्टिंग NSE SME पर बुधवार, 18 मार्च को होगी.

कौन-कितना लगा सकता है दांव?

इश्यू में अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग राशि तय की गई है. रिटेल निवेशक कम से कम और ज्यादा से ज्यादा 2 लॉट के लिए बोली लगा सकता है. इसके तहत उसे 2400 शयेर मिलेंगे जिसकी कीमत 2,64,000 रुपये है. इससे इतर, S-HNI कैटेगरी इश्यू में कम से कम 3 और ज्यादा से ज्यादा 7 लॉट के लिए बोली लगा सकता है. इसके लिए उन्हें क्रमश: 3,96,000 रुपये और 9,24,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

क्या है GMP का हाल?

आईपीओ के जीएमपी में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी गई है. जिस दिन कंपनी का आईपीओ खुला था उस दिन इश्यू का जीएमपी 20.91 फीसदी यानी 23 रुपये पर ट्रेड कर रहा था लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई. मौजूदा समय में इश्यू का जीएमपी 15.45 फीसदी पर ट्रेड कर रहा है. यानी लिस्टिंग के साथ निवेशकों को प्रति शेयर 17 रुपये और प्रति लॉट 20,400 का मुनाफा हो सकता है. चूंकि, रिटेल निवेशक कम से कम 2 लॉट के लिए बोली लगा सकता है- ऐसे में लिस्टिंग के साथ उसे कुल 40,800 रुपये का फायदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- 20 मार्च को खुलेगा Coal India की इस सहायक कंपनी का IPO, 10.71 करोड़ शेयरों का OFS लाने की तैयारी; जानें डिटेल्स

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Latest Stories

Om Power Transmission को IPO लॉन्च करने के लिए SEBI से मिली मंजूरी, 1 करोड़ इक्विटी शेयर के जरिए जुटाएगी पैसा

20 मार्च को खुलेगा Coal India की इस सहायक कंपनी का IPO, 10.71 करोड़ शेयरों का OFS लाने की तैयारी; जानें डिटेल्स

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच Zepto और PhonePe अपने IPO प्लान पर कायम, गिरते मार्केट में कर रहीं ये काम

टोल प्‍लाजा पर सर्विस देने वाली इस कंपनी ने IPO की क्‍लोजिंग डेट बढ़ाई, प्राइस बैंड भी किया कम, जानें कटौती की बड़ी वजह

इस केमिकल कंपनी के IPO पर SBI सिक्योरिटीज की आई रिपोर्ट, दी ये रेटिंग; जानें पूरी डिटेल

NSE ने मेगा IPO के लिए 20 इन्वेस्टमेंट बैंकों को किया शॉर्टलिस्ट, पब्लिक ऑफर के और करीब पहुंचा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म