Brandman Retail IPO vs Grover Jewells IPO: एक को बंपर सब्सक्रिप्शन, तो दूसरे को फीका रिस्पॉन्स, जानें किसका GMP है दमदार

भारतीय IPO मार्केट में Brandman Retail IPO और Grover Jewells IPO का सब्सक्रिप्शन बंद हो चुका है. जहां Brandman Retail IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, वहीं Grover Jewells IPO में सीमित दिलचस्पी देखने को मिली. ये जानना जरूरी है कि दोनों IPO कितना सब्सक्रिप्शन मिला है.

आईपीओ Image Credit: money9live.com

Brandman Retail IPO vs Grover Jewells IPO: भारतीय IPO मार्केट में आज 2 कंपनियों के IPO का सब्सक्रिप्शन बंद हुआ. इसमें Brandman Retail IPO और Grover Jewells IPO शामिल हैं. एक IPO में जहां निवेशकों ने जमकर दांव लगाया, वहीं दूसरे में कम रुझान देखने को मिला है. अब जब दोनों IPO का सब्सक्रिप्शन बंद हो गया है, तो आइए जानते हैं कि दोनों IPO कितने सब्सक्राइब हुए हैं. साथ ही यह भी समझेंगे कि GMP का क्या हाल है और GMP क्या संकेत दे रहा है.

Grover Jewells IPO: कितना हुआ सब्सक्राइब

Grover Jewells IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 4 फरवरी को खुला था और 6 फरवरी को बंद हुआ. इसका अलॉटमेंट 9 फरवरी को होने की उम्मीद है, जबकि इसकी लिस्टिंग 11 फरवरी को होने वाली है. सब्सक्रिप्शन की बात करें, तो सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक यह कुल 17.88 गुना सब्सक्राइब हुआ. 82,56,000 शेयरों के मुकाबले 4,92,12,800 शेयरों की बोलियां प्राप्त हुईं. इसमें सबसे ज्यादा रिटेल कैटेगरी में 15.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि QIB कैटेगरी में 11.32 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया.

Grover Jewells IPO: कैसा है GMP का हाल

Grover Jewells IPO के GMP में शुक्रवार को मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली. investorgain के मुताबिक इसका GMP 2.6 रुपये पर पहुंच गया है. ऐसे में यह अपने प्राइस 88 रुपये के मुकाबले करीब 90.6 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. निवेशकों को 2.95 फीसदी के लिस्टिंग गेन की उम्मीद है. रिटेल निवेशकों को उनके कुल निवेश पर करीब 4160 रुपये का मुनाफा हो सकता है.

Brandman Retail IPO: कितना हुआ सब्सक्राइब

Brandman Retail IPO भी सब्सक्रिप्शन के लिए 4 फरवरी को खुला था और 6 फरवरी को बंद हुआ. इसका अलॉटमेंट 9 फरवरी को होने की उम्मीद है, जबकि इसकी लिस्टिंग 11 फरवरी को संभावित है. सब्सक्रिप्शन की बात करें, तो निवेशकों ने इसमें जमकर दांव लगाया.

सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक यह कुल 106.54 गुना सब्सक्राइब हुआ. 34,99,200 शेयरों के मुकाबले 37,27,99,200 शेयरों की बोलियां प्राप्त हुईं. रिटेल कैटेगरी में यह 93.12 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि QIB कैटेगरी में 85.24 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया.

Brandman Retail IPO: GMP क्या कर रहा इशारा

Brandman Retail IPO के GMP की बात करें, तो आज इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. investorgain के मुताबिक इसका GMP 25 रुपये है. ऐसे में यह अपने इश्यू प्राइस 176 रुपये के मुकाबले करीब 201 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. GMP के मुताबिक निवेशकों को करीब 14.20 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है. रिटेल निवेशकों को उनके कुल निवेश पर लगभग 20000 रुपये का मुनाफा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: कृषि योजनाओं को अंब्रेला स्कीम में लाने की तैयारी में सरकार, PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के विलय पर मंथन

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.