क्या भारतीय निवेशक दुनिया के सबसे महंगे IPO में लगा सकते हैं पैसा, जानिए SpaceX में निवेश का पूरा नियम
एलन मस्क की SpaceX करीब 75 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है, जिससे इसकी वैल्यूएशन 1.765 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. इसे दुनिया का सबसे बड़ा IPO माना जा रहा है. भारतीय निवेशक सीधे इस IPO में निवेश कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें LRS नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म का उपयोग करना होगा. वहीं, ग्लोबल म्यूचुअल फंड और ETF के जरिए भी SpaceX में अप्रत्यक्ष निवेश का विकल्प उपलब्ध हो सकता है.
SpaceX IPO: एलन मस्क की कंपनी SpaceX का 75 बिलियन डॉलर यानी करीब लगभग 7.13 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन वाला IPO जल्द ही अमेरिकी बाजार में आ सकता है. इसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा IPO माना जा रहा है. अगर यह IPO सफल रहता है, तो यह 2019 में Saudi Aramco द्वारा जुटाए गए 25.6 अरब डॉलर के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ देगा. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस IPO पर टिकी हुई है. भारतीय निवेशक भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वे भी SpaceX के IPO में निवेश कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े IPO में भारतीय निवेशक किस तरह पैसा लगा सकते हैं.
SpaceX की वैल्यूएशन क्यों है खास
SpaceX आज दुनिया की सबसे वैल्यूएबल प्राइवेट कंपनियों में गिनी जाती है. कंपनी ने रॉकेट लॉन्चिंग, सैटेलाइट इंटरनेट और स्पेस सर्विस के सेक्टर में तेजी से विस्तार किया है. Starlink जैसी सर्विस ने SpaceX को केवल स्पेस कंपनी नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन सेक्टर का भी बड़ा खिलाड़ी बना दिया है. यही वजह है कि निवेशकों का भरोसा कंपनी पर लगातार बढ़ रहा है.
क्या भारतीय कर सकते हैं निवेश
भारतीय निवेशकों के लिए SpaceX के IPO में सीधे निवेश करना आसान नहीं होगा. भारत में रहने वाले निवेशकों को अमेरिकी IPO में निवेश करने के लिए विदेशी निवेश प्लेटफॉर्म और रिजर्व बैंक के नियमों का पालन करना होता है. इसके तहत निवेशक Liberalised Remittance Scheme यानी LRS के माध्यम से विदेश में निवेश कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट और रेगुलेटरी प्रोसेस पूरी करनी होगी.
अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म का लेना होगा सहारा
यदि SpaceX अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट होती है तो भारतीय निवेशक अंतरराष्ट्रीय निवेश सर्विस देने वाले ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं. कई भारतीय और वैश्विक ब्रोकरेज कंपनियां अमेरिकी शेयरों और IPO में निवेश की सर्विस देती हैं. निवेशकों को पहले विदेशी ट्रेडिंग खाता खोलना होगा और उसके बाद तय नियमों के तहत निवेश करना होगा.
यह भी पढ़ें- 1 मिनट के माइक्रो ड्रामा ने बना दिया यूनिकॉर्न! अब कंपनी ला रही IPO, ₹15000 करोड़ वैल्यूएशन पर नजर
सीधे निवेश नहीं तो ये हैं दूसरे विकल्प
अगर कोई निवेशक सीधे SpaceX के IPO में निवेश नहीं कर पाता है तो उसके पास इनडायरेक्ट निवेश के विकल्प भी हैं. वह ऐसे ग्लोबल म्यूचुअल फंड या ETF में निवेश कर सकता है जिनके पोर्टफोलियो में SpaceX या उससे जुड़ी कंपनियां शामिल हों. इसके अलावा SpaceX के साथ कारोबार करने वाली लिस्टेड कंपनियों में निवेश करके भी इस सेक्टर की ग्रोथ का फायदा लिया जा सकता है.
Latest Stories
1 मिनट के माइक्रो ड्रामा ने बना दिया यूनिकॉर्न! अब कंपनी ला रही IPO, ₹15000 करोड़ वैल्यूएशन पर नजर
इस IPO का GMP दे रहा बंपर मुनाफे का संकेत! ₹166 के शेयर से मिल रहा ₹27200 का लिस्टिंग गेन
Hexagon Nutrition-CMR Green Tech IPO में कौन देगा तगड़ा रिटर्न, 35% तक भागा GMP, जानें बिजनेस
