Clean Max IPO: दूसरे दिन तक 45% ही भरा इश्यू, GMP दे रहा फ्लैट लिस्टिंग के संकेत, जानें कंपनी का धंधा
रिटेल निवेशक न्यूनतम 14 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऊपरी प्राइस बैंड 1053 रुपये के हिसाब से एक लॉट में 14742 रुपये का निवेश बनता है. इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर Axis Capital Ltd हैं, जबकि रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt Ltd है.
Clean Max Enviro Energy Solutions का IPO दूसरे दिन भी निवेशकों से ठंडी प्रतिक्रिया पाता दिखा. सोमवार 23 फरवरी को खुला यह 3100 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू दूसरे दिन के अंत तक पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो सका. शाम 5 बजे तक यह इश्यू कुल 45 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हुआ था. कंपनी को 2,18,23,329 शेयरों के मुकाबले 97.59 लाख शेयरों के लिए ही बोलियां मिलीं. कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में सुस्त नजर आ रहे हैं.
किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन
IPO में अब तक सिर्फ QIB यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा ही पूरी तरह भरा है. यह सेगमेंट 1.21 गुना सब्सक्राइब हुआ है. वहीं NII यानी नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का कोटा 41 प्रतिशत ही भरा है. रिटेल निवेशकों का हिस्सा मात्र 4 प्रतिशत और कर्मचारी कोटा 5 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हुआ है. इससे साफ है कि छोटे निवेशकों की दिलचस्पी अभी कमजोर बनी हुई है.
GMP क्या संकेत दे रहा संकेत?
ग्रे मार्केट में भी इस IPO को खास उत्साह नहीं मिल रहा है. GMP घटकर शून्य रुपये पर आ गया है. इससे संकेत मिल रहा है कि लिस्टिंग प्राइस 1053 रुपये यानी इश्यू प्राइस के आसपास ही रह सकती है. 22 फरवरी को GMP 4 रुपये और 17 फरवरी को 14 रुपये था. लगातार गिरते GMP से फ्लैट लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं.
इश्यू की अहम बातें
Clean Max Enviro Energy Solutions का IPO 25 फरवरी तक खुला रहेगा. अलॉटमेंट 26 फरवरी को फाइनल होने की संभावना है और शेयर 2 मार्च को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं. प्राइस बैंड 1000 से 1053 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इश्यू में 1200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1900 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. OFS के तहत प्रमोटर कुलदीप प्रताप जैन और अन्य निवेशक अपनी हिस्सेदारी घटाएंगे. पब्लिक इश्यू से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 921 करोड़ रुपये जुटाए थे.
फंड का उपयोग
फ्रेश इश्यू से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा कर्ज कम करने में जाएगा. करीब 1125 करोड़ रुपये लोन चुकाने में लगाए जाएंगे. बाकी राशि सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल होगी.
रिटेल निवेशकों के लिए डिटेल
रिटेल निवेशक न्यूनतम 14 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऊपरी प्राइस बैंड 1053 रुपये के हिसाब से एक लॉट में 14742 रुपये का निवेश बनता है. इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर Axis Capital Ltd हैं, जबकि रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt Ltd है.
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
