आज से खुला 146 करोड़ रुपये का IPO, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में काम करती है कंपनी; जानें GMP क्या दे रहा संकेत
CSM Technologies का 145.78 करोड़ रुपये का IPO 24 जून से निवेशकों के लिए खुल गया है. कंपनी का प्राइस बैंड 107 से 113 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. ग्रे मार्केट प्रीमियम लगभग 4 रुपये होने से शेयर के प्रीमियम लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही है. कंपनी जुटाई गई राशि का यूज कारोबार विस्तार और कर्ज चुकाने के लिए करेगी.
CSM Technologies IPO: शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए एक नया अवसर सामने आया है. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेक्टर में काम करने वाली CSM Technologies का 145.78 करोड़ रुपये का IPO आज यानी 24 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. कंपनी इस IPO के जरिए विस्तार , कर्ज चुकाने और एक्विजिशन जैसे रणनीतिक उद्देश्यों के लिए कैपिटल जुटाना चाहती है. वहीं ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP भी शेयर की प्रीमियम लिस्टिंग के संकेत दे रहा है.
IPO का पूरा डिटेल
CSM Technologies का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. कंपनी 1.29 करोड़ इक्विटी शेयर जारी कर रही है. IPO का प्राइस बैंड 107 रुपये से 113 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. यह इश्यू 29 जून 2026 तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा. कंपनी के शेयर NSE और BSE दोनों एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होंगे. निवेशक कम से कम 132 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर कंपनी करीब 145.78 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट लेकर आई है.
GMP क्या संकेत दे रहा है
CSM Technologies का ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 4 रुपये प्रति शेयर चल रहा है. 113 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर संभावित लिस्टिंग कीमत लगभग 117 रुपये बनती है. इसका मतलब है कि शेयर करीब 3.5 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है.
जुटाई गई पैसे का कहां होगा यूज
कंपनी IPO से जुटाई गई अमाउंट का यूज कई प्रमुख उद्देश्यों के लिए करेगी. लगभग 56 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में लगाए जाएंगे. वहीं करीब 22.63 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने या प्रीपेमेंट के लिए इस्तेमाल होंगे. इसके अलावा कंपनी एक्विजेशन, रणनीतिक निवेश और अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए भी इस कैपिटल का यूज करने की योजना बना रही है.
वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा
CSM Technologies ने वित्त वर्ष 2025 में 199.24 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष के 196.71 करोड़ रुपये से अधिक है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 14.08 करोड़ रुपये हो गया. 31 दिसंबर 2025 तक नौ महीनों की अवधि में कंपनी ने 165.5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 14.7 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. कंपनी का ROE 23.75 फीसदी और ROCE 24.40 फीसदी रहा.
मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ी उम्मीदें
कंपनी की ऑर्डर बुक भी मजबूत दिखाई देती है. 31 मार्च 2026 तक CSM Technologies के पास 357.63 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था. यह आने वाले समय में कंपनी की इनकम और कारोबार ग्रोथ को सपोर्ट दे सकता है. जानकारों का मानना है कि मजबूत ऑर्डर बुक कंपनी को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकती है.
एंकर निवेशकों ने भी दिखाया भरोसा
IPO खुलने से पहले कंपनी ने दो एंकर निवेशकों से 20 करोड़ रुपये जुटाए हैं. Nova Global Opportunities Fund PCC और Zeal Global Opportunities Fund ने 10-10 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इसे बाजार में पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- ₹14960 लगाकर बन सकते हैं इस कंपनी का हिस्सा! 1 जुलाई से खुलेगा ₹440 करोड़ का IPO, जानें पूरी डिटेल
क्या करती है CSM Technologies
1998 में स्थापित CSM Technologies एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कंपनी है. यह सरकारी विभागों और प्राइवेट कंपनियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और टेक्निकल सॉल्यूशन डेवलप करती है. कंपनी खनन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, पब्लिक सर्विस और इंडस्ट्रीयल में डिजिटल सा उपलब्ध कराती है. अब तक यह भारत के 20 शहरों और 14 देशों में विभिन्न प्रोजेक्ट पूरी कर चुकी है.
Latest Stories
IPO लानें से पहले इस टेक कंपनी ने जिता NASA से दो कॉन्ट्रैक्ट, एक दशक तक मिलेगा काम; जानें डिटेल्स
₹14960 लगाकर बन सकते हैं इस कंपनी का हिस्सा! 1 जुलाई से खुलेगा ₹440 करोड़ का IPO, जानें पूरी डिटेल
Advit Jewels : IPO बाजार में नई एंट्री! 47% लिस्टिंग गेन की उम्मीद, जानें Rambhajo से कनेक्शन और कंपनी की ताकत?
