EMA Partners IPO के खुलने से एक दिन पहले जानें कितना है GMP और क्या करती है कंपनी
EMA Partners का IPO 17 जनवरी 2025 को खुलने जा रहा है, जिसकी कीमत 117 से 124 रुपये प्रति शेयर है. यह कंपनी एक्जीक्यूटिव सर्च और लीडरशिप एडवाइजरी सर्विस देती है, जिसका कारोबार भारत और विदेशों में है. इसका GMP कितना है निवेश से पहले यहां जान लें.
EMA Partners IPO GMP: ईएमए पार्टनर्स आईपीओ (EMA Partners IPO) कल यानी 17 जनवरी 2025 को खुलने जा रहा है जो 21 जनवरी 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. यह एसएमई आईपीओ है जो 76.01 करोड़ का बुक बिल्ट इश्यू है. इसमें 66.14 करोड़ के फ्रेश इश्यू (53.34 लाख शेयर) और 9.87 करोड़ के ऑफर फॉर सेल (7.96 लाख शेयर) शामिल हैं. लेकिन इसमें निवेश से पहले जान लें कि ये कंपनी क्या करती है और ग्रे मार्केट में इसका कैसा प्रदर्शन है.
EMA Partners IPO डिटेल्स
- ओपनिंग डेट: 17 जनवरी 2025, शुक्रवार
- क्लोजिंग डेट: 21 जनवरी 2025 मंगलवार
- प्राइस बैंड: 117 से 124 रुपये प्रति शेयर
- लॉट साइज: 1,000 शेयर
- अलॉटमेंट की तारीख: 22 जनवरी 2025, बुधवार
- डिमैट में शेयर्स क्रेडिट: 22 जनवरी 2025, बुधवार
- लिस्टिंग डेट: 24 जनवरी 202, शुक्रवार
क्या करती है कंपनी?
EMA Partners India Limited साल 2003 में शुरू हुई थी, इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है. ये कंपनी एक्जीक्यूटिव सर्च यानी प्रमुख पदों पर प्रतिभाशाली लोगों की भर्ती करने का काम करती है और लीडरशिप एडवाइजरी देने का काम भी करती है. कंपनी का कारोबार विदेशों में भी है. कंपनी का काम 2010 से सिंगापुर में हैं, दुबई (EMA Partners, 2017), और दुबई इसकी सहायक कंपनी James Douglas है जो 2022 में शुरू हुई थी.
कैसा है कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
31 जुलाई 2024 तक:
- रेवेन्यू: ₹2,632.9 लाख
- प्रॉफिट आफ्टर टैक्स: ₹437.22 लाख
- नेटवर्थ: ₹5,782.72 लाख
- कर्ज: ₹723.5 लाख
31 मार्च 2024 को:
- रेवेन्यू: ₹6,883.45 लाख, ₹5,106.16 लाख (2023)
- प्रॉफिट आफ्टर टैक्स: ₹1,427.3 लाख, ₹307.07 लाख (2023)
- नेटवर्थ: ₹5,373.95 लाख, ₹3,945.52 लाख (2023)
- कर्ज: ₹758.02 लाख, ₹55.97 लाख (2023)
कितना है GMP और लिस्टिंग प्राइस
EMA Partners IPO का फिलहाल ग्रे मार्केट में कोई धूम नहीं है, हालांकि यह नुकसान में भी नहीं दिख रहा है. इंवेस्टर गेन के मुताबिक 16 जनवरी को इसका GMP 0 यानी शून्य है. इस हिसाब से इसकी अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹124 है और 0.00% प्रॉफिट या लॉस है.
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें.
Latest Stories
ICICI Prudential AMC IPO में अलॉटमेंट का ‘डबल चांस’! इस ट्रिक को अपनाते ही बदल जाएगा खेल, देखें पूरी डिटेल
ICICI Pru AMC IPO vs KSH International IPO: अगले सप्ताह मिलेगा दांव लगाने का मौका, जानें GMP का क्या है हाल
₹330 पर पहुंचा इस IPO का GMP, सब्सक्रिप्शन के मोर्चे पर भी दिखी बढ़त; जानें क्या है लिस्टिंग गेन के चांस
