TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Enviro Infra IPO GMP में जबरदस्त बढ़त, क्या ये है निवेश का सही समय?

इंवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स ने अपना IPO का GMP लगातार बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में निवेशकों में खुशी बनी हुई है. कंपनी जल और वेस्टवॉटर प्रबंधन में विशेषज्ञ है. जानिए क्या यह निवेश का सही मौका है.

सब्सक्रिप्शन के लिए 26 नवंबर आखिरी दिन है Image Credit: @Tv9

वाटर एंड वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स (WWTP) बनाने वाली Enviro Infra Engineers का IPO 22 नवंबर को खुलने के बाद से ही फोकस में है. कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 नवंबर तक खुला रहेगा. इस आईपीओ के तहत कंपनी 650.43 करोड़ रुपए जुटाने के प्रयास में है. इसमें से 572.46 करोड़ रुपए फ्रेश शेयर के माध्यम से और 77.97 करोड़ रुपए ऑफर फॉर सेल (OFS) से जुटाए जाएंगे.कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 140 से 148 रुपए प्रति शेयर तय किया है. इंवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के शेयर बीएसई और एनएसई पर 29 नवंबर को लिस्ट होने की संभावना है.

क्या है मौजूदा GMP?

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर का प्राइस इसके अपर प्राइस बैंड से लगातार ऊपर बना हुआ है. बाजार में आईपीओ खुलने के बाद 22 नवंबर को इसका जीएमपी 148 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर 27.7% के साथ 41 रुपये के प्रीमियम पर था. हालांकि रविवार, 24 नवंबर को शाम 6.30 बजे 35.14% उछाल के साथ इसका जीएमपी 52 रुपये के प्रीमियम के साथ 200 रुपये रहा.

किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन?

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स आईपीओ के तहत कुल 43,948,000 शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं. इसमें से रिटेल कैटेगरी में 15,346,800 शेयर, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए 8,769,600 गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए 6,577,200 शेयर दिए जाएंगे।

कैटेगरीसब्सक्रिप्शन%शेयर कोटाबिडिंगजमा रकम*
क्यूआईबी2.048,769,6001,79,29,419265.36
एनआईआई2.996,577,2001,96,80,860291.28
रिटेल1.7315,346,8002,65,34,922392.72
एम्प्लोयी3.22100,0003,21,9884.77
कुल2.0930,793,6006,44,67,189954.11
* जमा रकम करोड़ रुपये में

अगर आप इस आईपीओ में पैसा लगाने का सोच रहे हैं तो उससे पहले वीडियों में देखें कंपनी में निवेश को लेकर क्या है एक्सपर्ट्स की राय:

क्या करती है कंपनी?

साल 2009 में स्थापित, इंवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड जल और वेस्ट-वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स (WWTPs) और जल आपूर्ति परियोजनाओं (WSSPs) के डिजाइन, निर्माण, संचालन और रखरखाव का काम करती है. कंपनी पिछले सात सालों में 28 WWTPs और WSSPs प्रोजेक्ट्स पूरे कर चुकी है. इनमें से 22 प्रोजेक्ट्स की क्षमता 10 MLD या उससे अधिक है.

डिसक्लेमर- Money9Live पर दी गई सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार हैं. निवेश से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें. वेबसाइट किसी भी नफा-नुकसान का जिम्‍मेदार नहीं होगा.