खुलने से पहले ही दौड़ गया साल के पहले IPO का GMP, लिस्टिंग के साथ हो सकती है ₹86400 की कमाई; जानें डिटेल
नए साल की शुरुआत में SME सेगमेंट में हलचल तेज हो गई है. स्टील बिजनेस में एक्टिव इस कंपनी का IPO 6 जनवरी को खुलेगा और 8 जनवरी को बंद होगा. इश्यू खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में इसका GMP 33 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया है. जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज, निवेश नियम और कंपनी के कारोबार से जुड़ी पूरी जानकारी.
Gabion Technologies India IPO GMP: नया साल आ चुका है. लेकिन प्राइमरी बाजार में मेनबोर्ड सेगमेंट में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अभी कुछ नया नहीं दिख रहा है. दरअसल मेनबोर्ड सेगमेंट में फिलहाल किसी भी कंपनी का IPO दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन हाल के दिनों में सेबी ने कई कंपनियों के इश्यू को हरी झंडी दिखाई है. हम फिलहाल SME सेगमेंट की बात कर रहे हैं जिसमें कुल तीन कंपनियों की एंट्री अगले सप्ताह (5 जनवरी से शुरू होने वाला) होने वाली है. उनमें से एक कंपनी जिसका नाम Gabion Technologies India है का आईपीओ सबसे पहले यानी मंगलवार, 6 जनवरी को खुलने वाला है. इश्यू खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में आईपीओ का प्रीमियम धूम मचा रहा है. आइए विस्तार से इसके बारे में जानकारी देते हैं.
क्या है IPO की बेसिक जानकारियां?
स्टील से जुड़े बिजनेस में एक्टिव Gabion Technologies India की शुरुआत 2008 में हुई थी. आईपीओ के जरिये कंपनी कुल 29 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसमें 1 करोड़ रुपये मार्केट मेकर के लिए रिजर्व रखा गया है यानी नेट पब्लिक इश्यू का साइज 28 करोड़ रुपये है. कंपनी का इश्यू 6 जनवरी को खुलेगा और 8 जनवरी को बंद हो जाएगा. इसके लिए कंपनी ने 76 रुपये से 81 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इश्यू के एक लॉट में कुल 1600 शेयर शामिल हैं. ये पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा.
कौन कितना लगा सकता है दांव?
IPO में दांव लगाने को लेकर भी अलग-अलग कैटेगरी के लिए नियम है. रिटेल निवेशकों को इस आईपीओ में दांव लगाने के लिए कम से कम और ज्यादा से ज्यादा 2 लॉट यानी 3200 शेयरों की बोली लगानी होगी. इसके लिए उन्हें 2,59,200 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. वहीं, S-HNI कैटेगरी कम से कम 3 और ज्यादा से ज्यादा 7 लॉट के लिए बोली लगा सकता है. वहीं, बिग-HNI कुल 8 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं.
क्या है ग्रे मार्केट का हाल?
इश्यू खुलने से काफी पहले ही ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ धूम मचा रहा है. मौजूदा संकेतों की माने तो कंपनी के आईपीओ का जीएमपी 33.33 फीसदी पर ट्रेड कर रहा है. यानी लिस्टिंग के साथ निवेशकों को प्रति शेयर 27 रुपये और प्रति लॉट 43,200 रुपये का मुनाफा हो सकता है. चूंकि, आईपीओ में कम से कम 2 लॉट के लिए दांव लगाना अनिवार्य है इस आधार पर निवेशकों को लिस्टिंग के साथ दोनों लॉट पर 86,400 रुपये का मुनाफा संभावित है. हालांकि, जीएमपी के संकेत अनुमानित होते हैं, इश्यू की लिस्टिंग तय प्राइस बैंड से ज्यादा, कम या फ्लैट भी हो सकती है.
क्या है कंपनी का कारोबार?
Gabion Technologies India Ltd की शुरुआत फरवरी 2008 में हुई थी. यह कंपनी स्टील गैबियन बनाने के साथ-साथ जियो सिंथेटिक्स, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग और ग्राउंड इम्प्रूवमेंट से जुड़ी सेवाएं भारत और विदेशों में प्रदान करती है. कंपनी डबल ट्विस्टेड स्टील वायर मैश गैबियन, डिफेंस गैबियन, रॉकफॉल प्रोटेक्शन नेट, जियोमैट, जियो ग्रिड और अन्य जियो सिंथेटिक प्रोडक्ट तैयार करती है, जिनका इस्तेमाल सड़क, रेलवे, सिंचाई, खनन, एयरपोर्ट, डिफेंस, रिटेनिंग वॉल और ढलानों की सुरक्षा जैसे प्रोजेक्ट्स में किया जाता है.
Gabion Technologies अब तक 76 प्रोजेक्ट्स पूरे कर चुकी है, जिनकी कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू करीब 12,760 करोड़ रुपये है. इनमें सड़क, रेलवे, एनर्जी, प्राइवेट कमर्शियल, डिफेंस और वॉटर रिसोर्स से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में गैबियन बॉक्स, रॉक फॉल बैरियर, जियोटेक्सटाइल, जियोबैग, जियो ग्रिड, जूट और कॉयर मैट, जियो मेम्ब्रेन और ड्रेनेज शीट जैसे कई उत्पाद शामिल हैं, जो इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राउंड स्टेबिलिटी के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.
ये भी पढ़ें- नए साल में एक और IPO की होगी एंट्री, थीम पार्क के लिए है मशहूर, 6200000 इक्विटी शेयरों से जुटाएगी रकम
डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
कौन ला सकता है IPO, कितना चाहिए पैसा, क्या फंड जुटाने की होती है लिमिट, जानें पूरा प्रोसेस और नियम
टाटा, अडानी और बिड़ला जैसे ग्रुप के लिए काम करने वाली कंपनी लाएगी IPO, जानें- क्या है कारोबार और कैसी है वित्तीय सेहत
IPO की तैयारी में जुटी Rediff, 600–800 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान; कंपनी ने फाइल किया कॉन्फिडेंशियल DRHP
