एल्युमीनियम वायर रॉड बनाने वाली कंपनी का आ रहा IPO, एक शेयर की इतनी है कीमत; जानें- प्राइस बैंड
Jainik Power and Cables IPO: यह ऑफर 12 जून तक निवेश के लिए खुला रहेगा. IPO के शेयरों अलॉटमेंट 13 जून को फाइनल हो सकता है और इसकी लिस्टिंग एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर 17 जून को हो सकती है. पब्लिक ऑफर के जरिए 51.3 करोड़ रुपये जुटा रही है.
Jainik Power and Cables IPO: एल्युमीनियम वायर रॉड बनाने वाली कंपनी जैनिक पावर एंड केबल्स का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले सप्ताह 10 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा. कंपनी ने इस पब्लिक इश्यू का प्राइस बैंड 100-110 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. यह ऑफर 12 जून तक निवेश के लिए खुला रहेगा. IPO के शेयरों अलॉटमेंट 13 जून को फाइनल हो सकता है और इसकी लिस्टिंग एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर 17 जून को हो सकती है. नई दिल्ली बेस्ड यह कंपनी 46.63 लाख शेयरों के पब्लिक ऑफर के जरिए 51.3 करोड़ रुपये जुटा रही है, जिसमें केवल सिर्फ फ्रेश इश्यू शामिल हैं.
IPO के पैसे का क्या करेगी कंपनी?
आईपीओ साइज का लगभग 45 फीसदी रिटेल और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है. बाकी का हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए अलग रखा गया है. मई 2011 में बनी जैनिक पावर एंड केबल्स अपर प्राइस बैंड पर लगभग 158 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन चाहती है. IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, एक प्लांट लगाने और कर्ज को भुगतान के लिए करना चाहती है.
कई राज्यों में फैला है कारोबार
हरियाणा के सोनीपत में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ कंपनी अलग-अलग राज्यों, मुख्य रूप से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है. फास्ट ट्रैक फिनसेक जैनिक पावर एंड केबल्स आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहा है. जैनिक पावर एंड केबल्स SME पब्लिक इश्यू का लॉट साइज 1,200 शेयरों का है.
लॉट साइज और मिनिमम निवेश
रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें 1,200 शेयर शामिल हैं, जिसकी वैल्यू 1,32,000 रुपये (कटऑफ प्राइस) है. एचएनआई के लिए न्यूनतम निवेश 2,64,000 रुपये है. जैनिक पावर एंड केबल्स एल्युमीनियम वायर रॉड के निर्माण में लगी हुई है. रिटेल निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 1,20,000 रुपये है.
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
31 मार्च 2024 से 31 मार्च 2025 तक समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के बीच जैनिक पावर एंड केबल्स लिमिटेड के रेवेन्यू में 4 फीसदी की वृद्धि हुई और टैक्स के बाद मुनाफे (PAT) में 84 फीसदी की वृद्धि हुई.
यह भी पढ़ें: धमाल मचाएगा ये स्टॉक… एक्सपर्ट ने कहा आने वाली है बंपर तेजी, अभी खरीदने का बेस्ट मौका
Latest Stories
IPO लानें से पहले इस टेक कंपनी ने जिता NASA से दो कॉन्ट्रैक्ट, एक दशक तक मिलेगा काम; जानें डिटेल्स
आज से खुला 146 करोड़ रुपये का IPO, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में काम करती है कंपनी; जानें GMP क्या दे रहा संकेत
₹14960 लगाकर बन सकते हैं इस कंपनी का हिस्सा! 1 जुलाई से खुलेगा ₹440 करोड़ का IPO, जानें पूरी डिटेल
