Advit Jewels : IPO बाजार में नई एंट्री! 47% लिस्टिंग गेन की उम्मीद, जानें Rambhajo से कनेक्शन और कंपनी की ताकत?
IPO 23 जून 2026 को खुला है और 25 जून 2026 को बंद होगा. शेयर अलॉटमेंट 29 जून 2026 को होने की संभावना है, जबकि कंपनी के शेयर 1 जुलाई 2026 को NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 130 रुपये से 138 रुपये प्रति शेयर तय किया है. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 100 शेयरों का है. ऊपरी प्राइस बैंड के अनुसार एक लॉट के लिए कम से कम 13,800 रुपये का निवेश करना होगा.
Advit Jewels IPO : ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी Advit Jewels Limited का आईपीओ 23 जून 2026 से निवेशकों के लिए खुल गया है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 165.16 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. मजबूत ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के चलते यह आईपीओ निवेशकों के बीच चर्चा में बना हुआ है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. कंपनी 1.20 करोड़ नए शेयर जारी कर 165.16 करोड़ रुपये जुटाएगी. इस इश्यू में कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है, यानी जुटाई गई पूरी राशि कंपनी के कारोबार और विकास योजनाओं में इस्तेमाल की जाएगी.
महत्वपूर्ण तारीखें
IPO 23 जून 2026 को खुला है और 25 जून 2026 को बंद होगा. शेयर अलॉटमेंट 29 जून 2026 को होने की संभावना है, जबकि कंपनी के शेयर 1 जुलाई 2026 को NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं.
प्राइस बैंड और लॉट साइज
कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 130 रुपये से 138 रुपये प्रति शेयर तय किया है. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 100 शेयरों का है. अपर प्राइस बैंड के अनुसार एक लॉट के लिए कम से कम 13,800 रुपये का निवेश करना होगा. वहीं sNII श्रेणी के निवेशकों को कम से कम 15 लॉट यानी 1,500 शेयरों के लिए 2.07 लाख रुपये और bNII निवेशकों को 73 लॉट यानी 7,300 शेयरों के लिए 10.07 लाख रुपये का निवेश करना होगा.
GMP क्या संकेत दे रहा है?
23 जून 2026 को सुबह 11:01 बजे तक Advit Jewels IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम 65 रुपये बताया गया. यदि यह स्तर बना रहता है तो 138 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर की संभावित लिस्टिंग करीब 203 रुपये पर हो सकती है. इस आधार पर निवेशकों को लगभग 47.10 फीसदी का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है. हालांकि, ये अनुमान है जरूरी नहीं कि ऐसा होता नजर आए.
कितना हिस्सा किसके लिए रिजर्व?
कंपनी कुल 1,19,68,000 शेयर जारी कर रही है. इनमें से 49.98 फीसदी हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, 15.01 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए और 35.01 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है.
कौन संभाल रहा है इश्यू?
इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर Holani Consultants Pvt. Ltd. हैं, जबकि Bigshare Services Pvt. Ltd. को इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
कंपनी के बारे में
Advit Jewels Limited की स्थापना 2019 में हुई थी और इसका मुख्यालय जयपुर में स्थित है. कंपनी “Rambhajo” ब्रांड के तहत फाइन ज्वेलरी बनाती है. इसकी विशेषज्ञता Kundan, Polki, Diamond और Studded Jewellery में है. कंपनी पारंपरिक भारतीय कारीगरी और आधुनिक डिजाइन को मिलाकर प्रीमियम ज्वेलरी तैयार करती है.
प्रोडक्ट पोर्टफोलियो
कंपनी के उत्पादों में नेकलेस, इयररिंग्स, रिंग्स, चूड़ियां और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी शामिल हैं. ये उत्पाद 14 कैरेट और 18 कैरेट सोने में तैयार किए जाते हैं, जिनमें हीरे और रंगीन कीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है.
कैसा है फाइनेंशियल?
HDFC Securities के मुताबिक, कंपनी ने पिछले तीन वित्त वर्षों में लगातार मजबूत ग्रोथ दिखाई है. FY23 में कंपनी की कुल आय 46.60 करोड़ रुपये रही, जबकि नेट प्रॉफिट 10.39 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. इसके बाद FY24 में प्रदर्शन बेहतर रहा और कुल आय बढ़कर 69.45 करोड़ रुपये पहुंच गई, वहीं नेट प्रॉफिट 14.71 करोड़ रुपये रहा. FY25 में कंपनी ने और तेज ग्रोथ दर्ज करते हुए 124.94 करोड़ रुपये की कुल आय और 25.37 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया.
कारोबार मॉडल
Advit Jewels मुख्य रूप से B2B मॉडल पर काम करती है और डीलर्स, शोरूम तथा रिटेलर्स को ज्वेलरी की सप्लाई करती है. इसके अलावा कंपनी विशेष ऑर्डर के आधार पर B2C ग्राहकों को भी सेवाएं देती है. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल आय का 81.63 फीसदी हिस्सा B2B कारोबार से और 18.37 फीसदी हिस्सा B2C कारोबार से आया था. कल्याण ज्वेलर्स जैसे बड़े ब्रांड्स मुख्य रूप से डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (B2C) हैं, जिनके सैकड़ों रिटेल स्टोर हैं.
इसे भी पढ़ें- पानी संकट के बीच चमका यह शेयर, 1 महीने में 45% उछला; रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 50 लाख शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इंदौर की माइनिंग सर्विस कंपनी को अफ्रीका में मिला बड़ा काम, IPO से पहले ऑर्डर बुक मजबूत; जानें- डिटेल्स
GMP लुढ़का… फिर भी इस SME IPO पर टूटी निवेशकों की भीड़, 147 गुना सब्सक्राइब; ₹78000 तक मुनाफा के संकेत
23 जून को खुलेगा Advit Jewels IPO, GMP ने मचाई धूम! 46% तक लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद
