Jio Platforms IPO:: 53 करोड़ ग्राहक और डिजिटल क्रांति, उदय कोटक ने बताई जियो की ताकत
रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होने जा रहा है. कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने इसे अगली पीढ़ी के नेतृत्व का प्रमाण बताया है. उन्होंने आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की तारीफ करते हुए कहा कि जियो ने 53 करोड़ ग्राहकों के साथ भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार किया है.
Highlights
- उदय कोटक ने जियो IPO को अगली पीढ़ी के नेतृत्व का प्रमाण बताया.
- आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के नए जमाने के कारोबार बनाने की तारीफ की.
- जियो के 53 करोड़ ग्राहकों और भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने में उसकी भूमिका को अहम बताया.
रिलायंस Jio प्लेटफॉर्म्स का IPO भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होने जा रहा है. करीब दो दशक बाद रिलायंस ग्रुप शेयर बाजार में इतना बड़ा इश्यू ला रहा है. इस IPO को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के नेतृत्व की तारीफ की है. उन्होंने Jio को अगली पीढ़ी के नेतृत्व का प्रमाण बताया. साथ ही, Jio के 53 करोड़ ग्राहकों और पिछले 10 साल में भारत को डेटा की कमी वाले देश से डेटा की भरपूर उपलब्धता वाले देश में बदलने में उसकी भूमिका को अहम बताया.
करीब दो दशक बाद रिलायंस ग्रुप का बड़ा IPO
उदय कोटक ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप का यह ऐतिहासिक IPO करीब दो दशक बाद आ रहा है और यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा. उन्होंने इसे अगली पीढ़ी के नेतृत्व का प्रमाण बताया. उनके मुताबिक, आकाश अंबानी और ईशा अंबानी नए जमाने के कारोबार बना रहे हैं और मुकेश अंबानी के मार्गदर्शन में रिलायंस की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. उदय कोटक ने रिलायंस ग्रुप को लिस्टेड मार्केट कैप के आधार पर भारत का सबसे बड़ा कारोबारी समूह भी बताया.
Jio को 53 करोड़ ग्राहकों का फायदा
उदय कोटक ने कहा कि Jio को दूसरी कंपनियों से अलग बनाने वाली सबसे बड़ी बात उसके 53 करोड़ ग्राहक और काम को प्रभावी तरीके से पूरा करने की क्षमता है. उनके मुताबिक, Jio ने भारत में मोबाइल कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाओं की तस्वीर बदल दी है.
उन्होंने कहा कि Jio ने ग्राहकों को कम कीमत पर सेवाएं उपलब्ध कराईं और देश में कनेक्टिविटी को आम लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इससे बड़ी संख्या में लोगों के लिए डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करना आसान हुआ है.
10 साल में देश बड़ा बदलाव
उदय कोटक ने भारत में डिजिटल क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में देश ने बड़ा बदलाव देखा है. भारत में पहले 4G ग्राहकों की संख्या एक करोड़ से भी कम थी, जबकि अब करीब 100 करोड़ लोग 4G और 5G सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि भारत का डेटा की कमी वाले देश से डेटा की भरपूर उपलब्धता वाले देश में बदलना डिजिटल इंडिया के प्रभाव को दिखाता है. Jio ने डेटा और डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. इस बदलाव ने करोड़ों लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है और Jio आज भी भारत के डिजिटल भविष्य को आकार दे रहा है.
धीरूभाई अंबानी को लेकर उदय कोटक ने क्या कहा?
उदय कोटक ने रिलायंस के शेयर बाजार में आने के पुराने अनुभव को भी याद किया. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने रिलायंस के IPO के प्रचार के दौरान मुंबई के मरीन ड्राइव को रोशनी से जगमगाते देखा था, तब उनकी उम्र 18 साल थी. उन्होंने उस पल को जादुई बताते हुए कहा कि इसका असर उनके वित्तीय सेवा क्षेत्र में करियर पर प्रभाव पड़ा.
उन्होंने रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का आभार जताया और कहा कि धीरूभाई ने निवेश के अवसरों के लिए आम लोगों को शेयर बाजार से जोड़ने पर जोर दिया. उदय कोटक के मुताबिक, धीरूभाई की इस सोच ने निवेशकों के लिए वैल्यू बनाने और आम लोगों को कारोबार की तरक्की में भागीदार बनाने का रास्ता खोला.
ये भी पढ़ें- Nestle India Q2 Results: मुनाफा 36% बढ़ा, रेवेन्यू 6,782 करोड़, फिर भी शेयर में गिरावट
21 अक्टूबर को खुलेगा Jio प्लेटफॉर्म्स का IPO
रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाइलिंग के मुताबिक, Jio प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर, बुधवार को खुलेगा और 23 अक्टूबर, शुक्रवार को बंद होगा. एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया 19 अक्टूबर को निर्धारित है.
Latest Stories
Jio IPO का प्राइस बैंड तय, एक लॉट में 12 शेयर; 30213 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान, जानें- हर बड़े अपडेट्स
SEBI ने IPO साइज में बदलाव की छूट 6 महीने बढ़ाई, कंपनियों को बाजार के उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए मिला अधिक समय
Jio IPO की धूम! 20 अरब डॉलर से अधिक की बोलियां मिलने की उम्मीद, कतार में निवेशक; बनेगा सबसे बड़ा पब्लिक ऑफर
