Kwick Forensic Solutions IPO पर टूट पड़े निवेशक, 2.68 गुना सब्सक्राइब; 71 फीसदी पहुंचा GMP
Kwick Forensic Solutions IPO को पहले दिन निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और इश्यू 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल निवेशकों का हिस्सा 4.88 गुना सब्सक्राइब हुआ. IPO का प्राइस बैंड 85 से 90 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी का 50.77 करोड़ रुपये का IPO 27 से 31 अगस्त तक खुला है.
Highlights
- Kwick Forensic Solutions IPO पहले ही दिन 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ.
- 50.77 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त तक खुला रहेगा.
- अलॉटमेंट 1 सितंबर और BSE SME पर लिस्टिंग 3 सितंबर को होने की उम्मीद है.
Kwick Forensic Solutions का IPO गुरुवार, 27 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और पहले ही दिन निवेशकों की ओर से इसे मजबूत प्रतिक्रिया मिली. दिन के कारोबार में IPO कुल 2.68 गुना सब्सक्राइब हो गया. खास बात यह रही कि रिटेल इन्वेस्टर्स ने इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई और उनका हिस्सा 4.88 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी NII का हिस्सा 1.11 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIBs की ओर से पहले दिन कोई बिड नहीं मिली.
31 अगस्त तक मिलेगा दांव लगाने का मौका
कंपनी का IPO 27 अगस्त से 31 अगस्त तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 85 से 90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 1,600 शेयर हैं. इस हिसाब से अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए इन्वेस्टर्स को 1.44 लाख रुपये लगाने होंगे.
ग्रे मार्केट में 64 रुपये का प्रीमियम
Kwick Forensic Solutions IPO को लेकर ग्रे मार्केट में भी सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं. Investorgain के मुताबिक, 27 अगस्त को IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP करीब 64 रुपये है. अगर अपर प्राइस बैंड 90 रुपये और 64 रुपये के GMP को आधार माना जाए, तो संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब 154 रुपये बनती है. यानी 90 रुपये के IPO प्राइस के मुकाबले करीब 71.11 फीसदी का संभावित लिस्टिंग गेन बनता है.
50.77 करोड़ रुपये का है IPO
Kwick Forensic Solutions का IPO कुल 50.77 करोड़ रुपये का है. इसमें 46 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जिनकी कुल वैल्यू करीब 41.05 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 11 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल यानी OFS शामिल है, जिसकी वैल्यू करीब 9.72 करोड़ रुपये है. कंपनी IPO से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट्स के लिए इस्तेमाल करेगी.
नेट प्रोसिड्स में से करीब 31.42 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए निर्धारित किए गए हैं. बाकी रकम जनरल कॉरपोरेट पर्पजेज में इस्तेमाल की जाएगी. कंपनी के IPO के लिए Corporate Capital Ventures बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि Bigshare Services रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रही है.
1 सितंबर को अलॉटमेंट, 3 सितंबर को लिस्टिंग
Kwick Forensic Solutions IPO का अलॉटमेंट 1 सितंबर को फाइनलाइज होने की उम्मीद है. इसके बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 3 सितंबर को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: SAIL vs Tata Steel vs JSW Steel: किस स्टील कंपनी ने कमाई में मारी बाजी; कौन सा शेयर है सबसे सस्ता
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
184 गुना सब्सक्राइब हुआ ये IPO, GMP दे रहा 100% से ज्यादा लिस्टिंग गेन का संकेत; 28 अगस्त को होगी लिस्टिंग
Tempsens Instruments IPO: हर शेयर पर 105 फीसदी का मुनाफा! GMP दे रहा तगड़ी लिस्टिंग के संकेत; आपने लगाया है दांव?
₹14972 लगा के कमा सकते हैं 7410 रुपये; इस IPO का GMP दे रहा 49% लिस्टिंग गेन का संकेत; जानें अन्य डिटेल
