Dividend Alert: आज खरीद लें ये 33 शेयर, कल है रिकॉर्ड डेट, मिलेगा डिविडेंड का फायदा

28 अगस्त को रिकॉर्ड डेट वाली 33 कंपनियों के शेयरों में डिविडेंड पाने के लिए 27 अगस्त को खरीदारी का आखिरी मौका है. इनमें Paras Defence का 1 रुपये, MCX का 8 रुपये और Honasa Consumer का 3 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड शामिल है.

28 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट वाली 33 कंपनियों के शेयरों में आज खरीदारी का आखिरी मौका है. Image Credit: Money9 Live

Highlights

  • 28 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट वाली 33 कंपनियों के शेयरों में आज खरीदारी का आखिरी मौका है.
  • Paras Defence 1 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी.
  • MCX अपने शेयरधारकों को 8 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी.

शेयर मार्केट में डिविडेंड से कमाई करने वाले निवेशकों के लिए आज यानी 27 अगस्त अहम दिन है. करीब 33 कंपनियों ने 28 अगस्त को अपने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है. ऐसे में इन कंपनियों के शेयर खरीदने वाले निवेशकों के लिए आज खरीदारी का आखिरी मौका है. T plus 1 सेटलमेंट नियम के कारण रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक कारोबारी दिन पहले शेयर खरीदना जरूरी होता है. इनमें Paras Defence, MCX और Honasa Consumer जैसे शेयर शामिल हैं. इसके अलावा कई अन्य कंपनियां भी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं.

Paras Defence देगी 1 रुपये का डिविडेंड

Paras Defence ने मई में 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था. कंपनी ने डिविडेंड के लिए 28 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इसका मतलब है कि डिविडेंड पाने के लिए पात्र होने वाले निवेशकों के लिए 27 अगस्त को शेयर खरीदने का आखिरी मौका है. Paras Defence के शेयर ने 2026 में अब तक 122 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. एक साल में इस शेयर में करीब 133 फीसदी और तीन साल में 300 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.

MCX का डिविडेंड

Multi Commodity Exchange of India यानी MCX अपने शेयरधारकों को 8 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी. कंपनी ने 28 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय की है. MCX ने अप्रैल 2012 से अब तक 18 डिविडेंड घोषित किए हैं. शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो एक साल में इसमें 116 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. तीन साल में MCX के शेयर ने करीब 955 फीसदी का रिटर्न दिया है. लंबी अवधि में शेयर ने 1010 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है.

Honasa Consumer का पहला डिविडेंड

Mamaearth की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer भी इस डिविडेंड लिस्ट में शामिल है. कंपनी ने मई में पहली बार 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था. कंपनी के अनुसार यह डिविडेंड FY26 के स्टैंडअलोन प्रॉफिट आफ्टर टैक्स का 51.2 फीसदी है. Honasa Consumer के शेयर में पिछले एक महीने में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. वहीं 2026 में अब तक कंपनी के शेयर ने करीब 68 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इन कंपनियों का भी आज है आखिरी मौका

Protean e Gov Technologies इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी. Dynamatic Technologies, Vardhman Textiles और Whirlpool प्रत्येक 5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देंगे. Poly Medicure 3.5 रुपये, Emami Paper Mills 3.2 रुपये और Studds Accessories 3 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी. इसके अलावा Sterling Tools 2.75 रुपये, Royal Orchid Hotels 2.5 रुपये और Salzer Electronics 2.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देंगी.

यह भी पढ़ें- कोटक महिंद्रा बैंक शेयर में जोरदार तेजी, 5 दिनों में 7.86% चढ़ा स्टॉक; क्या है वजह?

इन शेयरों में भी मिलेगा डिविडेंड

Arvind Smartspaces 2.25 रुपये और Credo Brands Marketing 2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी. Allied Digital Services और Gulshan Polyols 1.5 रुपये प्रति शेयर का भुगतान करेंगे. Vardhman Acrylics और Yuken India भी 1.5 रुपये प्रति शेयर देंगे. Black Box और DAM Capital Advisors 1 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देंगे. Cantabil Retail India, Haldyn Glass, Supershakti Metaliks, NBCC, Gujarat Ambuja Exports, Coral India Finance and Housing, Sumit Woods, Swan Corp, Gufic Biosciences और Shigan Quantum Technologies भी कॉरपोरेट एक्शन में शामिल हैं.