हॉस्पिटल चेन मणिपाल हेल्थ ने IPO के लिए किया आवेदन, जानें- कितना बड़ा हो सकता है इश्यू का साइज
मणिपाल हेल्थ देश में स्पेशलाइज्ड हेल्थकेयर विकल्पों की तेजी से बढ़ती मांग पर दांव लगा रहा है. विश्लेषकों और इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि यही मांग भारतीय हेल्थकेयर मार्केट में ग्रोथ की नींव बनेगी. यह कंपनी पिछले कुछ साल में भारत की सबसे तेजी से विस्तार करने वाली हेल्थकेयर कंपनियों में से एक बनकर उभरी है.
भारतीय हॉस्पिटल चेन मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की तैयारी में है. मंगलवार को कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि वह शेयरों के फ्रेश इश्यू के जरिए 80 अरब रुपये ($852.24 मिलियन) जुटाने की योजना बना रही है. कंपनी स्पेशलाइज़्ड मेडिकल केयर की बढ़ती मांग पर दांव लगा रही है. टेमासेक-समर्थित हॉस्पिटल चेन ऑपरेटर के ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, इसके मौजूदा निवेशक 43.2 मिलियन शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं.
स्पेशलाइज्ड हेल्थकेयर ऑप्शन
मणिपाल हेल्थ देश में स्पेशलाइज्ड हेल्थकेयर विकल्पों की तेजी से बढ़ती मांग पर दांव लगा रहा है. विश्लेषकों और इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि यही मांग भारतीय हेल्थकेयर मार्केट में ग्रोथ की नींव बनेगी. यह सेक्टर Blackstone, Novo Nordisk और KKR जैसी कंपनियों से बढ़ते प्राइवेट और विदेशी निवेश के कारण भी तेजी से बढ़ रहा है. Manipal Health ने IPO के साइज के के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है.
कंपनी की बड़ी डील
बेंगलुरु की यह कंपनी पिछले कुछ साल में भारत की सबसे तेजी से विस्तार करने वाली हेल्थकेयर कंपनियों में से एक बनकर उभरी है. हाल ही में इसने अपनी ही तरह की एक स्थानीय कंपनी, सह्याद्री हॉस्पिटल्स को $700 मिलियन में खरीदा है.
पैसे का क्या करेगी कंपनी?
हालांकि, इसके IPO की योजनाएं ऐसे समय में आई हैं जब भारत के इक्विटी बाजार तेजी से गिरे हैं. वैश्विक ‘रिस्क-ऑफ’ माहौल, लिक्विडिटी में कमी और विदेशी निवेशकों के लगातार बाहर जाने से बेंचमार्क पर दबाव बना हुआ है. फाइलिंग के अनुसार, मणिपाल हेल्थ IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने बकाया कर्ज चुकाने और सह्याद्री हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण के लिए करने की योजना बना रहा है.
लिस्टिंग से कंपनी को मिलेंगे फायदे
DRHP के अनुसार, ‘हमारी कंपनी को उम्मीद है कि स्टॉक एक्सचेंजों पर इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग से उसे फायदे मिलेंगे, जिसमें हमारे मौजूदा और संभावित ग्राहकों के बीच हमारी ब्रांड इमेज का बेहतर होना और भारत में इक्विटी शेयरों के लिए एक पब्लिक मार्केट का बनना शामिल है.’
कंपनी का कारोबार
मणिपाल हेल्थ सर्विसेज मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों का एक पूरे भारत में फैला नेटवर्क चलाती है, जो आउटपेशेंट सेवाओं से लेकर जटिल टर्शियरी और क्वार्टर्नरी इलाज तक, देखभाल सेवाओं की एक पूरी रेंज मुहैया कराता है. सितंबर 2025 तक, यह 38 अस्पताल (प्रो फॉर्मा आधार पर 48 अस्पताल) चला रही थी, जिनमें लगभग 11,000 लाइसेंस्ड बेड (प्रो फ़ॉर्मा आधार पर 12,367 लाइसेंस्ड बेड) थे.
यह कई स्पेशियलिटीज में क्लिनिकल सेवाएं देती है, जिसमें टर्शियरी और क्वार्टर्नरी देखभाल पर खास जोर दिया जाता है, खासकर कार्डियक साइंस, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसाइंस, गैस्ट्रोसाइंस, ऑर्थोपेडिक्स और रीनल साइंस (CONGO-R) में.
बुक-रनिंग लीड मैनेजर
कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज, JP Morgan India, Jefferies India, DBS Bank और UBS Securities India इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि KFin Technologies इसकी रजिस्ट्रार है. कंपनी के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे.
Latest Stories
इस IPO का GMP मचा रहा तहलका! पहले ही दिन 2 गुना सब्सक्राइब, एक लॉट पर ₹ 50000 मुनाफे की उम्मीद
ईरान युद्ध ने ब्लॉक किया Jio IPO का रास्ता, 4 अरब डॉलर जुटाने का प्लान; लेकिन निवेशकों को सता रहा ये डर
Harikanta Overseas IPO: पहले दिन इतना हुआ सब्सक्राइब, NII कैटेगरी में रही हलचल; जानें GMP का हाल
