NSE IPO Update: ₹23,000 करोड़ के मेगा इश्यू से पहले शेयरहोल्डर्स को हिस्सेदारी बेचने का मौका, 27 अप्रैल तक भरना होगा EOI

NSE IPO की तैयारी तेज हो गई है और शेयरहोल्डर्स को हिस्सेदारी बेचने का मौका दिया गया है. अनलिस्टेड मार्केट में शेयर ₹1,925 पर ट्रेड कर रहा है. यह IPO करीब ₹23,000 करोड़ का हो सकता है, जिससे बाजार में बड़ी हलचल की उम्मीद है.

एनएसई आईपीओ. Image Credit: money9 live AI image

भारत के शेयर बाजार में एक बड़ा इवेंट होने की तैयारी है. देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज NSE अब अपना IPO लाने के करीब है. इस बीच कंपनी ने अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को IPO में हिस्सेदारी बेचने के लिए आमंत्रित किया है. इससे संकेत मिलता है कि NSE की लिस्टिंग अब ज्यादा दूर नहीं है और बाजार में हलचल बढ़ने वाली है.

IPO से पहले शेयर बेचने का मौका

NSE ने शेयरहोल्डर्स से कहा है कि वे IPO के लिए अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जमा करें. इसकी आखिरी तारीख 27 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तय की गई है. हालांकि, EOI देने का मतलब यह नहीं है कि शेयर जरूर बिकेंगे या अलॉटमेंट मिलेगा.

IPO में शेयर बेचने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. शेयर पूरी तरह से पेड-अप होने चाहिए और निवेशक के पास कम से कम 15 जून 2025 से लगातार होल्ड किए गए हों. यानी करीब एक साल की होल्डिंग जरूरी है.

IPO से जुड़े अहम नियम

इस प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले शेयरहोल्डर्स IPO में निवेशक के तौर पर भाग नहीं ले पाएंगे. साथ ही, IPO से पहले के सभी शेयर 6 महीने तक लॉक-इन रहेंगे. यानी लिस्टिंग के तुरंत बाद उन्हें बेचा नहीं जा सकेगा.

फिलहाल NSE का शेयर अनलिस्टेड मार्केट में करीब ₹1,925 के आसपास ट्रेड कर रहा है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि IPO का साइज करीब ₹23,000 करोड़ हो सकता है, जो भारत के सबसे बड़े IPO में शामिल हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Rentomojo ने IPO के लिए फाइल की DRHP, 150 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, 22 शहरों में मौजूदगी

20 मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति

NSE ने IPO के लिए 20 मर्चेंट बैंकर नियुक्त किए हैं, जो एक रिकॉर्ड है. इससे पहले ICICI प्रूडेंशियल AMC के IPO में 18 बैंकर जुड़े थे. इस बार कई बड़े घरेलू और विदेशी निवेश बैंक इस इश्यू को मैनेज करेंगे. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NSE जल्द ही अपना DRHP दाखिल कर सकता है. संभावना है कि मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में यह प्रक्रिया पूरी हो जाए.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.