IPO के लिए तैयार ये 10 दिग्गज कंपनियां, बस SEBI के हरी झंडी का इंतजार; आप किसका कर रहे वेट?
भारतीय शेयर बाजार में IPO का नया दौर शुरू होने जा रहा है, जहां हॉस्पिटैलिटी, फाइनेंस, रिन्यूएबल एनर्जी और कंज्यूमर सेक्टर की बड़ी कंपनियां लिस्टिंग के लिए तैयार हैं. SEBI की हरी झंडी मिलते ही ये IPO निवेशकों के लिए बड़े मौके लेकर आ सकते हैं.
10 IPO Ready Companies Wating for SEBI: भारतीय शेयर बाजार में IPO का माहौल एक बार फिर गरम होता दिख रहा है. कई बड़ी और अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां पब्लिक होने के लिए तैयार खड़ी हैं और बस SEBI की अंतिम मंजूरी या सही समय का इंतजार कर रही हैं. इन कंपनियों की लिस्ट में होटल से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी, फाइनेंस, डेयरी, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और लग्जरी फैशन तक का मजबूत मिक्चर देखने को मिल रहा है. यह संकेत है कि निवेशकों के लिए आने वाले समय में विकल्पों की भरमार रहने वाली है. इन IPOs का मकसद सिर्फ पैसा जुटाना नहीं, बल्कि विस्तार, कर्ज कम करना और नए बिजनेस अवसरों को मजबूत करना भी है. ऐसे में निवेशकों को भारत की ग्रोथ स्टोरी में सीधे हिस्सेदारी लेने का मौका मिल सकता है.
Pride Hotels
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी Pride Hotels अपने नेटवर्क को और मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी देश के कई शहरों में मिड-रेंज और प्रीमियम होटल ऑपरेट करती है. इसके IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल होंगे. जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा होटल्स के रिनोवेशन और कर्ज चुकाने में लगाया जाएगा, जिससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी बेहतर हो सके.
Hero Motors
Hero Group की यह कंपनी ऑटो कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत पकड़ रखती है और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में भी अपनी जगह बना रही है. करीब 1,200 करोड़ रुपये के इस IPO के जरिए कंपनी कर्ज कम करने, नई मशीनरी खरीदने और ग्रोथ एक्सपैंशन पर फोकस करेगी.
Orient Cables
इन्फ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर में बढ़ती मांग के बीच Orient Cables अपना IPO ला रही है. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल नई मशीनरी और प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने में करेगी. यह IPO भारत के इंफ्रा ग्रोथ थीम पर दांव लगाने का मौका दे सकता है.
Duroflex
मैट्रेस और स्लीप सॉल्यूशंस ब्रांड Duroflex कंज्यूमर लाइफस्टाइल स्पेस में तेजी से उभर रहा है. कंपनी अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत करने और ब्रांड प्रमोशन के लिए IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल करेगी. प्रीमियम कंज्यूमर ट्रेंड्स को देखते हुए यह एक दिलचस्प प्ले हो सकता है.
Milky Mist Dairy Food
डेयरी सेक्टर की जानी-मानी कंपनी Milky Mist वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स जैसे पनीर और चीज में मजबूत पकड़ रखती है. IPO से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज कम करने और कैपेक्स में निवेश के लिए किया जाएगा. कंपनी का संगठित डेयरी मार्केट में अच्छा शेयर इसे खास बनाता है.
Juniper Green Energy
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की यह कंपनी सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. लगभग 3,000 करोड़ रुपये के IPO के जरिए कंपनी अपनी सब्सिडियरीज में निवेश और कर्ज घटाने पर ध्यान देगी. क्लीन एनर्जी में बढ़ती डिमांड इसे लॉन्ग टर्म प्ले बना सकती है.
Kent RO Systems
वॉटर प्यूरीफायर मार्केट में एक जाना-पहचाना नाम Kent RO इस बार पूरी तरह OFS के जरिए IPO ला रही है. कंपनी को इससे सीधे फंड नहीं मिलेगा, लेकिन निवेशकों को एक स्थापित ब्रांड में हिस्सेदारी का मौका जरूर मिलेगा.
Hero FinCorp
NBFC सेक्टर की कंपनी Hero FinCorp अपने कैपिटल बेस को मजबूत करने के लिए बड़ा IPO ला रही है. यह कंपनी पर्सनल, बिजनेस और व्हीकल लोन सेगमेंट में सक्रिय है और इसका फोकस रिटेल लेंडिंग पर है.
Veritas Finance
MSME लेंडिंग पर फोकस करने वाली Veritas Finance का IPO फाइनेंशियल इंक्लूजन थीम पर आधारित है. कंपनी का लक्ष्य छोटे कारोबारियों को आसान लोन देना है, हालांकि इस सेगमेंट में क्रेडिट रिस्क भी अपेक्षाकृत ज्यादा होता है.
Purple Style Labs
लग्जरी फैशन प्लेटफॉर्म Purple Style Labs, जो Pernia’s Pop-Up Shop जैसे ब्रांड्स चलाती है, अपने IPO के जरिए विस्तार की योजना बना रही है. फंड का इस्तेमाल मार्केटिंग, रिटेल एक्सपैंशन और सब्सिडियरी में निवेश के लिए किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- 117 करोड़ जुटाने आ रही यह AI कंपनी, Intellius Recode ला रही IPO, जानें पूरी डिटेल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
117 करोड़ जुटाने आ रही यह AI कंपनी, Intellius Recode ला रही IPO, जानें पूरी डिटेल
Rentomojo ने IPO के लिए फाइल की DRHP, 150 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, 22 शहरों में मौजूदगी
IPO की लगेगी झड़ी! ₹10000 करोड़ जुटाने की तैयारी में 6 कंपनियां, SEBI से मिली मंजूरी
