इन 3 Debt Free स्टॉक्स पर रखें नजर, PEG 1 से कम; ROE दमदार! शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

डेट-फ्री माइक्रो-कैप कंपनियां वित्तीय रूप से मजबूत होती हैं और उन पर ब्याज का बोझ नहीं होता. वहीं PEG रेश्यो 1 से कम होने का मतलब है कि शेयर अपनी ग्रोथ के मुकाबले सस्ता मिल रहा है, जो वैल्यू निवेशकों के लिए अच्छा मौका बन सकता है.

Debt Free Stock Image Credit: @AI/Money9live

शेयर बाजार में माइक्रो-कैप कंपनियां अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं, लेकिन कई छोटी कंपनियां मजबूत फंडामेंटल के साथ निवेशकों को शानदार रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं. खासकर वे कंपनियां जो कर्ज-मुक्त हैं और जिनका PEG रेश्यो 1 से कम है, उन्हें अंडरवैल्यूड माना जाता है और इनमें तेजी की अच्छी संभावना रहती है. दरअसल, डेट-फ्री माइक्रो-कैप कंपनियां वित्तीय रूप से मजबूत होती हैं और उन पर ब्याज का बोझ नहीं होता. वहीं PEG रेश्यो 1 से कम होने का मतलब है कि शेयर अपनी ग्रोथ के मुकाबले सस्ता मिल रहा है, जो वैल्यू निवेशकों के लिए अच्छा मौका बन सकता है.

Jyoti Resins and Adhesives Ltd

यह कंपनी स्पेशलिटी केमिकल्स सेक्टर में काम करती है और सिंथेटिक रेजिन और वुड एडहेसिव बनाती है. कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और इसका PEG रेश्यो 0.23 है. कंपनी का ROE करीब 37.4 प्रतिशत और ROCE 50 प्रतिशत है, जो इसके मजबूत मुनाफे और बेहतर कैपिटल इस्तेमाल को दिखाता है.

शुक्रवार को इसके शेयरों का भाव 738.90 रुपये था. बीते 5 साल में इसके शेयरों ने 300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

MRP Agro Ltd

MRP Agro एक एग्री-बेस्ड कंपनी है जो अनाज, फ्लाई ऐश और कोयला ट्रेडिंग का काम करती है. कंपनी का बिजनेस मॉडल B2B है. यह भी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और इसका PEG रेश्यो 0.11 है. कंपनी का ROE 30.3 प्रतिशत और ROCE 39.2 प्रतिशत हैं, जो अच्छी फाइनेंशियल हेल्थ की तरफ इशारा करते हैं.

शुक्रवार को कंपनी के शेयर 87.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे. पिछले 5 साल में इसके शेयरों ने निवेशकों को 582 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

Amal Ltd

Amal Ltd इंडस्ट्रियल केमिकल्स सेक्टर में काम करती है और सल्फ्यूरिक एसिड जैसे प्रोडक्ट बनाती है, जिनका इस्तेमाल कई इंडस्ट्री में होता है. कंपनी पूरी तरह डेट फ्री है और इसका PEG रेश्यो 0.10 है. ROE 35 प्रतिशत और ROCE 36.3 प्रतिशत है, जो मजबूत परफॉर्मेंस को दर्शाता है.

शुक्रवार को इसके शेयर 441.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे. 5 साल की अवधि में इसके शेयरों ने निवेशकों को करीब 14 फीसदी का रिटर्न दिया है. जुलाई 2025 में यही 1000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था, जिसके बाद इस शेयर में भारी गिरावट देखी गई.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर, शेयरों में हलचल, PE रेशियो सस्ता; रडार पर रखें स्टॉक!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.