Om Power Transmission को IPO लॉन्च करने के लिए SEBI से मिली मंजूरी, 1 करोड़ इक्विटी शेयर के जरिए जुटाएगी पैसा
गुजरात स्थित पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Om Power Transmission को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से मंजूरी मिल गई है. कंपनी 1 करोड़ इक्विटी शेयर जारी कर फंड जुटाने की योजना बना रही है. IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, नई मशीनरी और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा.
Om Power Transmission IPO: गुजरात स्थित पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Om Power Transmission को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से मंजूरी मिल गई है. कंपनी इस IPO के जरिए 1 करोड़ इक्विटी शेयर जारी कर फंड जुटाने की योजना बना रही है. कंपनी का कहना है कि IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, नई मशीनरी और उपकरण खरीदने, कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा.
1 करोड़ शेयर का होगा IPO
Om Power Transmission का IPO बुक-बिल्ट इश्यू होगा, जिसमें कुल 1 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इसमें से लगभग 0.90 करोड़ शेयर फ्रेश इश्यू के जरिए जारी किए जाएंगे, जबकि 0.10 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे.
फंड का उपयोग इन कामों में होगा
कंपनी IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कई अहम जरूरतों के लिए करेगी. इसमें नए उपकरण और मशीनरी खरीदना, कर्ज चुकाना, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करना और अन्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को शामिल किया गया है.
कंपनी का फाइनेंशियल प्रदर्शन
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 27,943.51 लाख रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया. इस दौरान कंपनी का EBITDA 3,565.60 लाख रुपये रहा, जबकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 2,208.48 लाख रुपये दर्ज किया गया.
क्या काम करती है कंपनी
Om Power Transmission Limited पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विस देती है. कंपनी हाई वोल्टेज और एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों, सबस्टेशन और अंडरग्राउंड केबलिंग प्रोजेक्ट्स को टर्नकी आधार पर पूरा करती है. कंपनी डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग और ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) जैसी सर्विस भी प्रदान करती है.
मजबूत ऑर्डर बुक और प्रोजेक्ट पाइपलाइन
31 अगस्त 2025 तक कंपनी के पास 56 प्रोजेक्ट्स का अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक था, जिसकी कुल वैल्यू 77,619.35 लाख रुपये है. इनमें 50 EPC प्रोजेक्ट और 6 O&M कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी 134 सबस्टेशनों का संचालन और मेंटेनेंस भी कर रही है. कंपनी अब तक 1,000 से ज्यादा सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन और 11 सबस्टेशन का निर्माण पूरा कर चुकी है.
बड़े क्लाइंट्स के साथ काम
Om Power Transmission के क्लाइंट्स में कई राज्य बिजली कंपनियां और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शामिल हैं. इनमें गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GETCO), अन्य राज्य बिजली बोर्ड, रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर्स, सोलर पार्क ऑपरेटर्स और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट) जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 2030 तक 500 अरब डॉलर तक पहुंचेगी टेक इंडस्ट्री, ये 3 IT स्टॉक डिस्काउंट पर हो रहे ट्रेड; फ्यूचर ग्रोथ पर रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
