TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

IPO मार्केट में मंगलसूत्र बनाने वाली कंपनी की होगी एंट्री, प्राइस बैंड तय, Tanishq और Malabar Gold जैसे दिग्‍गज हैं क्‍लाइंट

मुंबई की मंगलसूत्र बनाने वाली कंपनी का आईपीओ 10 सितंबर से खुलने वाला है. जिसमें 12 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी. कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है. तो कितना है लॉट साइज, कितने शेयरों के लिए लगानी होगी बोली, कैसा है कंपनी का कारोबार चेक करें सारी डिटेल.

Shringar House of Mangalsutra का 10 सितंबर को खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड तय Image Credit: money9

Shringar House of Mangalsutra IPO: आईपीओ बाजार में इनदिनों गुलजार है. इसमें आए दिन एसएमई से लेकर मेनबोर्ड तक के इश्‍यू लॉन्‍च हो रहे हैं. जल्‍द ही मार्केट में मंगलसूत्र बनाने वाली कंपनी की एंट्री होने वाली है. जिसका नाम श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र है. मुंबई की ये ज्‍वेलरी कंपनी टाइटन की तनिष्‍क, मालाबार गोल्‍ड और रिलायंस जैसे दिग्‍गज ज्‍वेलरी ब्रांड को सर्विस देती है. इस कंपनी का आईपीओ 10 सितंबर से खुलेगा.

तय हुआ प्राइस बैंड

मुंबई की श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र, जो ज्वेलरी इंडस्ट्री की कई दिग्गज कॉरपोरेट कंपनियों के लिए मंगलसूत्र बनाती है इसके आईपीओ का साइज 401 करोड़ रुपये है. कंपनी ने आईपीओ के लिए 3 सितंबर को इसका प्राइस बैंड भी तय कर दिया है, जो 155 से 165 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

कितने लॉट के लिए लगानी होगी बोली?

इस आईपीओ का लॉट साइज 90 शेयरों का है, और रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14,850 रुपये होगी. श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र का IPO एंकर बुक इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए 9 सितंबर को खुलेगा और बिडिंग 12 सितंबर को बंद होगी. यह पूरी तरह से 2.43 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है, जो 400.95 करोड़ रुपये जुटाएगा.

फंड का उपयोग

IPO से मिलने वाली लगभग 280 करोड़ रुपये की राशि कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए इस्तेमाल करेगी, जबकि बाकी फंड सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए रखे जाएंगे.

यह भी पढ़ें: NSDL के शेयरों से आज हटेगा लॉक इन, 75 लाख शेयर ट्रेडिंग के लिए होंगे फ्री, निवेशकों के लिए मौका या खतरा?

कंपनी की खासियत

  • मुंबई स्थित इस कंपनी का मुख्य कारोबार 18 कैरट और 22 कैरट सोने के मंगलसूत्र डिजाइन और निर्माण है.
  • इसके प्रमुख बी2बी कस्‍टमर टाइटन कंपनी, मलबार गोल्ड, रिलायंस रिटेल, जोयालुक्कास, पी एन गडगिल ज्वैलर्स जैसे बड़े नाम हैं.
  • मार्च 2025 तक कंपनी ने 34 कॉर्पोरेट क्लाइंट्स, 1089 होलसेलर्स और 81 रिटेलर्स को सर्विस दी है.

IPO से जुड़ी डिटेल

श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र आईपीओ के लिए चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि MUFG इंटाइम इंडिया इसका रजिस्ट्रार है. श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र IPO का अलॉटमेंट 15 सितंबर को फाइनल होने की उम्मीद है, और शेयर 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे.