IPO Alert : पिछले सप्ताह चूक गए! फिक्र न करें, इस सप्ताह भी लगी है आईपीओ की कतार, बस पैसे रखें तैयार
फिलहाल, 6 आईपीओ आवेदन के लिए खुले हुए हैं. इनमें से प्रीमियर एनर्जीज और ईको मोबिलिटी मेनबोर्ड कंपनियों हैं, जबकि वीडील सिस्टम, इंडियन फॉस्फेट, जेबी लेमिनेशन और एरोन कंपोजिटSME कंपनियों हैं.
शेयर बाजार इन दिनों आईपीओ से गुलजार है. 21 अगस्त से 27 अगस्त के बीच 8 आईपीओ लिस्ट हो चुके हैं. अगर आप इनमें निवेश नहीं कर पाए या आपको इनका सब्सक्रिप्शन नहीं मिला है, तो फिक्र न करें. इस सप्ताह भी आईपीओ की कतार लगी है. फिलहाल, 6 आईपीओ आवेदन के लिए खुले हुए हैं. इनमें से प्रीमियर एनर्जीज और ईको मोबिलिटी मेनबोर्ड कंपनियों हैं, जबकि वीडील सिस्टम, इंडियन फॉस्फेट, जेबी लेमिनेशन और एरोन कंपोजिट SME कंपनियों हैं. आइए जानते हैं इन कंपनियों के आईपीओ की पूरी डिटेल और कब तक आवेदन किया जा सकता है.
प्रीमियर एनर्जीज आईपीओ
2,830.40 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 27 अगस्त से 29 अगस्त तक खुला है. इसका प्राइस बैंड 427-450 रुपये प्रति शेयर है. लॉट साइज 33 शेयर का है. शेयरों की लिस्टिंग 3 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर होगी. फ्रेश इश्यू से कंपनी को 1,291.4 करोड़ मिलेंगे. वहीं, OFS से 1,539 करोड़ जुटाए जाएंगे. 28 अगस्त को 11:45 बजे तक IPO कुल 3.33 गुना भर चुका है. फिलहाल, इसका ग्रे मार्केट प्राइस 390 रुपये प्रति शेयर है.
ईको मोबिलिटी आईपीओ
यह आपीओ 28 अगस्त से 30 अगस्त तक आवेदन के लिए खुला है. इसका साइज 601.20 करोड़ रुपये है. 4 सितंबर को इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी. प्राइस बैंड 318-334 रुपये प्रति शेयर है. लॉट साइज 44 शेयर है. 28 अगस्त को 11:45 बजे तक IPO 0.75 गुना भरा है. ग्रे मार्केट में इसके प्रति शेयर की कीमत 194 रुपये पर बनी हुई है.
वीडील सिस्टम
यह आईपीओ 27 से 29 अगस्त के बीच आवेदन के लिए खुला है. 112 रुपये प्रति शेयर की कीमत के साथ इसका लॉट साइज 1200 शेयर का रखा गया है. कंपनी आईपीओ से कुल 18.08 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. 3 सितंबर तक इसकी लिस्टिंग एनएसई एसएमई पर हो सकती है.
इंडियन फॉस्फेट
इस आईपीओ के लिए आप 26 से 29 अगस्त के बीच में आवेदन कर सकते हैं. कंपनी ने प्रति शेयर प्राइस बैंड 94-99 रुपये रखा है. इसके एक लॉट का साइज 1200 शेयर का है. आईपीओ के जरिये 67.36 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसकी लिस्टिंग एनएसई एसएमई पर 3 सितंबर को हो सकती है. 28 अगस्त को 11:45 बजे तक IPO 46.51 गुना भर चुका है, जबकि ग्रे मार्केट में इसकी प्रति शेयर कीमत 125 रुपये बनी हुई है.
जेबी लेमिनेशन
27 अगस्त को खुले इस आईपीओ के लिए 29 अगस्त तक आवेदन किया जाता सकता है. कंपनी आईपीओ से 88.96 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. शेयर का प्राइस बैंड 138-146 रुपये और लॉट साइज 1000 शेयर का रखा गया है. कंपनी को फ्रेश इश्यू 66.72 करोड़ और OFS से 22.24 करोड़ मिलने की उम्मीद है. 28 अगस्त को 11:45 बजे तक IPO 8.56 गुना भर चुका है और ग्रे मार्केट में प्रति शेयर की कीमत 85 रुपये है. कंपनी के शेयर एनएसई एसएमई पर 3 सितंबर को लिस्ट होंगे.
एरोन कंपोजिट
यह आईपीओ आवेदन के लिए 28 अगस्त से 30 अगस्त तक खुला है. शेयर का प्राइस बैंड 121-125 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर तय किया गया है. आईपीओ के जरिये कंपनी 56.10 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई एसएमई पर 4 सितंबर को हो सकती है. 28 अगस्त को 5 बजे तक आईपीओ 1.22 गुना भर चुका है.
