सुस्त बाजार में भी ₹21000 तक का फायदा करा सकता है ये IPO! USA-UAE तक मौजूदगी, GMP दे रहा मजबूत संकेत

ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता के बावजूद SME सेगमेंट वाली इस कंपनी का IPO निवेशकों का ध्यान खींच रहा है. इश्यू 17 मार्च को खुलेगा, लेकिन उससे पहले ही ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम बढ़ने लगा है. मौजूदा GMP के आधार पर रिटेल निवेशकों को लिस्टिंग के समय 21,000 रुपये से ज्यादा का संभावित फायदा हो सकता है. देखें डिटेल्स.

इस आईपीओ के जीएमपी में तेजी Image Credit: @Money9live

Novus Loyalty IPO GMP Surges: ग्लोबल मार्केट का सेंटीमेंट पिछले कुछ दिनों से अनिश्चितताओं से भरा हुआ दिख रहा है. मिडिल ईस्ट में चल रहे सैन्य टकराव ने हर मोर्चे पर ग्लोबल के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार को चोट पहुंचाया है. ऐसे में प्राइमरी बाजार में काफी समय से सुस्ती दिखाई दे रही थी लेकिन अब मामला थोड़ा बदलता हुआ दिख रहा है. दरअसल, SME सेगमेंट की एक कंपनी के आईपीओ का जीएमपी उफान मार रहा है. जिस कंपनी की हम बात कर रहे हैं उसका नाम Novus Loyalty है. कंपनी के इश्यू को खुलने में अभी एक हफ्ते का समय है लेकिन फिर भी ग्रे मार्केट में तेजी दिख रही है. आइए इश्यू के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

IPO के बारे में

Novus Loyalty का IPO मंगलवार, 17 मार्च को खुलकर शुक्रवार, 20 मार्च को बंद हो जाएगा. इश्यू के जरिये कंपनी मार्केट से कुल 60 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसमें 3 करोड़ रुपये मार्केट मेकर के लिए रिजर्व रखा जाएगा यानी नेट पब्लिक ऑफर का साइज 57 करोड़ रुपये का होगा. इश्यू में 45 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 12 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है. आईपीओ के लिए कंपनी ने 139 रुपये से 146 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इश्यू के एक लॉट में 1000 शेयर शामिल हैं.

कौन कितना कर सकता है निवेश?

इश्यू में दांव लगाने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के अलग नियम व शर्ते हैं. रिटेल निवेशक कम से कम और ज्यादा से ज्यादा 2 लॉट के लिए बोली लगा सकता है. इसमें 2000 शेयर शामिल होंगे जिसके लिए निवेशकों को 2,92,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. इससे इतर, S-HNI कैटेगरी कम से कम 3 और ज्यादा से ज्यादा 6 लॉट के लिए बोली लगा सकता है. जिसके लिए उन्हें क्रमश: 4,38,000 रुपये और 8,76,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

क्या है ग्रे मार्केट के इशारे?

ग्रे मार्केट पर इश्यू की लिस्टिंग 5 मार्च को हो गई थी. लेकिन प्रीमियम में आज यानी मंगलवार, 10 मार्च को हलचल दिखी. मौजूदा समय में इश्यू का जीएमपी 8.18 फीसदी पर ट्रेड कर रहा है. यानी लिस्टिंग के साथ निवेशकों को प्रति शेयर 9 रुपये और प्रति लॉट 10800 रुपये का मुनाफा हो सकता है. चूंकि, रिटेल निवेशक कम से कम 2 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, ऐसे में उन्हें लिस्टिंग के साथ 2 लॉट के हिसाब से 21,600 रुपये का मुनाफा हो सकता है. हालांकि, जीएमपी एक अनुमानित आंकड़ा होता है. इश्यू की लिस्टिंग तय भाव से ज्यादा, कम या फ्लैट पर भी हो सकता है.

कंपनी के बारे में

Novus Loyalty की शुरुआत 2011 में हुई. नोवस लॉयल्टी एक टेकनोलॉजी बेस्ड कंपनी है जो फिनटेक, ई-कॉमर्स, सॉफ्टवेयर, बैंकिंग, एफएमसीजी, रियल एस्टेट और दूसरे इंडस्ट्री के लिए लॉयल्टी और रिवॉर्ड सॉल्यूशंस प्रदान करती है. कंपनी की उपस्थिति भारत के साथ-साथ विदेश में भी है. घरेलू बाजार में कंपनी तेलंगाना, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान, दिल्ली और कर्नाटक राज्यों में सर्विस प्रोवाइड करती है. वहीं, इंटरनेशनल स्तर की बात करें तो कंपनी UAE, USA, ऑस्ट्रेलिया और प्यूर्टो रिको में भी ग्राहकों को सेवाएं देती है.

ये भी पढ़ें- Innovision IPO vs Rajputana Stainless IPO: किसका GMP जीरो, किसका है दमदार; जानें- पब्लिक इश्यू की चुनौतियां

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.