इस स्टॉक ने मचाई तबाही! 17% की आई तेजी, FII ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी, AI First से मिल रहा सपोर्ट
10 मार्च के कारोबार में Happiest Minds Technologies Limited का शेयर 346 रुपये पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 340.55 रुपये पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान करीब 208.13 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ और कुल ट्रेडिंग वैल्यू लगभग 811.26 करोड़ रुपये रही. हालांकि आज की तेजी के बावजूद लंबे समय में शेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा है.
10 मार्च 2026 को आईटी सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली और Nifty IT इंडेक्स करीब 0.46 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि, इस कमजोरी के बीच Happiest Minds Technologies Limited के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह करीब 17 प्रतिशत चढ़ गया. इस तरह यह शेयर इंडेक्स और अपने सेक्टर के अन्य शेयरों से बेहतर प्रदर्शन करता दिखा. कारोबार के दौरान करीब 208.13 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ और कुल ट्रेडिंग वैल्यू लगभग 811.26 करोड़ रुपये रही.
क्यों आई तेजी?
कंपनी के शेयर में यह तेजी तब आई जब मैनेजमेंट ने अपने मजबूत ग्रोथ आउटलुक को दोबारा दोहराया. कंपनी का कहना है कि उसकी AI First रणनीति और अलग-अलग सेक्टरों में मजबूत मांग की वजह से बिजनेस में तेजी आ रही है. इसी भरोसे के चलते कंपनी ने 2026-27 के लिए अपना ग्रोथ टारगेट 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है. मैनेजमेंट का मानना है कि AI First रणनीति और कई नई पहल उम्मीद से ज्यादा तेजी से असर दिखा रही हैं.
कंपनी की रणनीतिक पहल
कंपनी ने इससे पहले 26 मार्च 2025 को 10 स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव की घोषणा की थी. इन पहलों के आधार पर अगले चार साल में कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर 10 प्रतिशत रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य रखा गया था. इन पहलों में एक अहम कदम Generative AI Business Services (GBS) की शुरुआत भी था. पिछले एक साल में GBS काफी मजबूत हुआ है और अब यह कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा बन गया है. कंपनी का कहना है कि इसी के आधार पर उसके बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.
AI First पहल से बढ़ी उम्मीद
10 फरवरी 2026 को कंपनी ने अपनी 11वीं रणनीतिक पहल AI First लॉन्च की थी. लॉन्च के समय कंपनी ने बताया था कि उसके नए इनिशिएटिव को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी माहौल को देखते हुए कंपनी ने क्लाइंट फीडबैक, प्रोजेक्ट पाइपलाइन, बाजार के मौके और AI First ऑफरिंग के दायरे की समीक्षा की. इस समीक्षा के बाद कंपनी ने 2026-27 के लिए अपना ग्रोथ टारगेट बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है. वहीं कंपनी को उम्मीद है कि इसी रफ्तार के दम पर 2027-28 में वह करीब 15 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल कर सकती है.
FII की बढ़ती दिलचस्पी
कंपनी में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ती दिख रही है. Foreign Institutional Investors (FII) की हिस्सेदारी सितंबर 2025 में 5.39 प्रतिशत थी, जो दिसंबर 2025 में बढ़कर 5.89 प्रतिशत हो गई. यह दिखाता है कि संस्थागत निवेशकों का भरोसा कंपनी पर बढ़ रहा है.
शेयर का प्रदर्शन
आज, 10 मार्च के कारोबार में Happiest Minds Technologies Limited का शेयर 346 रुपये पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 340.55 रुपये पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान करीब 208.13 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ और कुल ट्रेडिंग वैल्यू लगभग 811.26 करोड़ रुपये रही. हालांकि आज की तेजी के बावजूद लंबे समय में शेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा है. साल 2026 की शुरुआत से अब तक शेयर करीब 12.26 प्रतिशत गिरा है. पिछले एक साल में इसमें करीब 42.52 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि तीन साल में शेयर लगभग 52.50 प्रतिशत टूट चुका है, जिससे निवेशकों को नेगेटिव रिटर्न मिला है.
इसे भी पढ़ें- चढ़ते बाजार में रॉकेट बना ये शेयर! 14% की आई बंपर रैली, मिले अरबों रुपये के ऑर्डर, भाव ₹100 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
10 मार्च को बाजार में लौटी रौनक, Choice Broking का दावा- इन शेयरों में मिलेगा रिटर्न, हफ्ते भर में आएगी रैली!
Nifty Outlook 11 March: चार्ट पर बना हैंगिंग मैन पैटर्न, बाजार अभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे, क्या हो आगे की रणनीति
चढ़ते बाजार में रॉकेट बना ये शेयर! 14% की आई बंपर रैली, मिले अरबों रुपये के ऑर्डर, भाव ₹100 से कम
